#Covid-19 : 3.18 लाख से ज्यादा मौतें, 48.5 लाख संक्रमित, फ्रांस में स्कूल फिर बंद

वाशिंटगन : दुनियाभर में इस वायरस ने अब तक 3,18,554 लोगों की जान ले ली है। जबकि 48,05,430 लोग इस वायर की चपेट में हैं। वहीं 17,87,539 लोग ठीक भी हुए हैं। फ्रांस सरकार ने पिछले हफ्ते स्कूल फिर खोलने की मंजूरी दी थी। देश के करीब 40 हजार स्कूल खोले भी गए। लेकिन, कुछ हिस्सों में फिर संक्रमण की खबरें आईं। इसके बाद कुल 70 स्कूलों को फिर बंद किया गया है।

वायरस की वजह से पाकिस्तान के करीब 200 छात्र दो महीने से चीन के वुहान शहर में फंसे हुए थे।मंगलवार को सरकारी एयरलाइंस के एक विमान से यह देश लौटे। इमरान सरकार को इस मसले पर छात्रों और उनके परिवारों के अलावा विपक्ष को भी जवाब देना भारी पड़ रहा था। वहीं, रूस के पीएम संक्रमण से उबर चुके हैं। मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

वैश्विक महामारी कोरोना के आतंक के बीच अमेरिका से अच्छी खबर प्रकाश में आई है। अमेरिका में कोरोना वैक्सीन के इंसानों पर चल रहे ट्रायल के सकारात्मक नतीजे मिले हैं। इसे बनाने वाली कंपनी मॉर्डना ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि जिन मरीजों पर उसके वैक्सीन का ट्रायल किया गया, उनके शरीर में उम्मीद से ज्यादा बेहतर इम्यूनिटी बढ़ी।

इधर, ब्रिटेन में मौत को लेकर चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 8 मई तक करीब 10 हजार संक्रमितों की मौत इंग्लैंड और वेल्स के केयर होम्स में हुईं। इस दौरान 9 हजार 495 की मौत इंग्लैंड और 480 की मौत वेल्स में हुई। अमेरिका में इस वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही मचाया है। यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 90 हजार के पार चली गई है।

देश संक्रमित ठीक हुए मौत
अमेरिका 1537830 288842 90694
स्पेन 231606 150376 27709
इटली 225886 127326 32007
जर्मनी 177289 154600 8123
फ्रांस 142903 61728 28239
ब्रिटेन 246406 प्रा.न. 34796
रूस 299941 76130 2837
ईरान 122492 95661 7057
बेल्जियम 55791 14687 9108
नीदरलैंड 44141 प्रा.न. 5694
कुल  4805430 1787539 318554

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *