Cooch Manik

17 दिनों तक सुरंग में फंसे रहने के बाद कूचबिहार का माणिक तालुकदार घर लौटे

सिलीगुड़ी। अन्य 41 मजदूरों के साथ कूचबिहार के तुफानगंज के माणिक तालुकदार को 17 दिनों तक सुरंग में फंसे रहने के बाद बचाया गया। आखिरकार आज वह घर लौट आये। वह शुक्रवार को दिल्ली से बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचे। बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर माणिक का स्वागत उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम के अध्यक्ष पार्थप्रतिम रॉय और बलरामपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ने किया।

आज पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा, ”घर वापस आकर अच्छा लग रहा है। हालात बहुत खराब थे लेकिन हम डरे नहीं। पहले 18 घंटों तक हमें ऑक्सीजन नहीं मिली। पानी निकालने के बाद बाहरी लोगों को एहसास हुआ हम ठीक थे फिर उन्होंने हमारे लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की। मैंने 10 दिन मुड़ी खाकर गुजारे लेकिन हौसला कायम था। उन्होंने राज्य सरकार से काम की व्यवस्था करने की अपील भी की।

जलपाईगुड़ी : रास उत्सव में बांग्लादेश के कलाकारों द्वारा बाउल गान का मंचन

Jal Ras 2जलपाईगुड़ी : राज्य नमशूद्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मुकुल बैराग्य जलपाईगुड़ी पीडी महिला कॉलेज के प्रोफेसर अनिल विश्वास और हल्दीबाड़ी के प्रमुख परोपकारी भगवान दास लाहुटी ने जलपाईगुड़ी बाउलमारी में आयोजित पांचवें दिन के रास उत्सव कार्यक्रम के मंच की शोभा बढ़ाई। इस दिन बांग्लादेश के कलाकारों द्वारा बाउल गान का मंचन किया जाता था। नमशूद्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मुकुल बैराग्य ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम के मंच पर आकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। आने वाले दिनों में इस रास महोत्सव को आधिकारिक मंजूरी दिलाने पर भी उनकी नजर रहेगी।

जलपाईगुड़ी पीडी महिला कॉलेज के प्रोफेसर अनिल विश्वास ने कहा कि वह ग्रामगंज के रास उत्सव में इतने लोगों के जुटने की कल्पना नहीं कर सकते थे। प्रमुख समाजसेवी भगवान दास लाहुटी ने कहा कि वे पिछले वर्ष भी इस रास महोत्सव में आये थे और इस बार भी आये हैं और उसे ये बहुत पसंद है। इसलिए उन्होंने सभी को रास उत्सव की बधाई दी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *