Munish Tamang

दार्जिलिंग लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मुनीष तमांग को मैदान में उतारा

Kolkata Hindi News, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की एक और लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। उत्तर बंगाल की दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर पार्टी की ओर से मुनीष तमांग को मैदान में उतारा गया है। वह क्षेत्र में गोरखालैंड आंदोलन के बड़े नेताओं में से एक रहे हैं और लंबे समय तक भाजपा के सहयोगी रहे हैं।

चार दिन पहले ही 28 मार्च को उन्होंने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली थी। इसके बाद से इस बात की अटकलें लगाई  थीं कि उन्हें दार्जिलिंग लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। मुनीष भारतीय गोरखा परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

कांग्रेस में शामिल हो जाने के बाद तमांग ने कहा था कि मैं समग्र भारत को लेकर आगे बढ़ने के लिए कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। बीते कई सालों से हमारे गोरखा समुदाय ने बीजेपी को मौका दिया, लेकिन उसके बदले हमारे समुदाय को धोखे के अलावा कुछ नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें:  उत्तर बंगाल की खबरों पर एक नजर…

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *