कर्क राशि वालों को मिलेगी सफलता, देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष : आज स्वयं को मजबूत स्थिति में पांऐगे। आपके आलोचक आपकी निरीक्षण क्षमता को लोहा मानकर रहेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि आपके साथ किसी प्रकार का धोखा न हो। धन संबंधी मामलें सुलझाने में सफलता मिलेगी।

वृष : आज शांतिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। निजी जीवन में छोटे-बड़े काम करने के लिए भरपूर समय मिलेगा। समय से सब काम पूरे होंगे। मन में प्रसन्नता का समावेश रहेगा। आनंदित रहेगें।

मिथुन : आज आजीविका संबंधित विचारों की रूपरेखा बनाऐंगे। आप पर्यटन या यात्रा संबंधी मामलों पर विचार कर सकते है। समस्याओं का हल आपके आसपास खोजने पर प्राप्त हो जाएगा। नए लोगों से मेल-जोल होने से सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कर्क : आज कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी प्रदान करवा सकता है। किसी बड़े काम को अंजाम दे पाएंगे। समय की महत्ता का ज्ञान रखना होगा। कार्यों को समय पर पूर्ण करने का दायित्व भी आप पर होगा। हर काम मे सफलता मिलेगी।

सिंह : आज किसी जटिल समस्या को सुलझाने में सफल होंगे। सकारात्मक माहौल बना रहेगा। संस्थान में अपनी कार्य कुशलता का परिचय देंगे।

कन्या : आज के बाद का समय आप मनोंरजन में बीतेगा। संभव है कि आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लें। दिन मध्यम अनुकूल रहेगा।

तुला : आज का दिन उत्साह व ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा। आज का दिन उद्यमिता दिखाने का है, हो सकता है कि स्वभाव में थोड़ी अधीरता रहे। पारिवारिक मामलों में छोटी-मोटी समस्या बड़ी बन सकती हैं।

वृश्चिक : आज का दिन अपने मन को शांत रखने का है। आने वाली परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए। इसी से शांतिपूर्ण तरीके से दिन गुजर सकेगा। जब तक विपरीत परिस्थितियों के बादल घट नहीं जाते विचारों को अपने आप तक ही सीमित रखें।

धनु : आज मित्रों का चुनाव बड़ी सावधानी से करना चाहिए। आज आपका परिचय जिन व्यक्तियों से होता हैं उन्हें जंाच परख कर ही अपने निकट आने दें। सावधान रहने की आवश्यकता हैं।

मकर : आज श्रेष्ठ कौशल का परिचय देना होगा। निर्णय लेने में संकीर्ण मानसिकता का परिचय न दें। आपके मन में किसी के प्रति कोई बैर भाव नही हैं। इसके बावजूद यदि आपके किसी बिचार पर विरोध होता है तो उसे सहज भाव से लें।

कुंभ : आज किसी नवीन विचार को अमल में लाने से पूर्व पुन: विचार करना होगा। अपने व संबंधियों के प्रति उदार भाव रखें। उपहार देने के लिए खरीददारी कर सकते हैं।

मीन : आज अन्य लोगों की गलतियाँ निकालने में एवं उन्हें सुधारने के मिशन में लगे रहेंगे। कार्यालय की लेखा-जोखा की पुस्तक को सावधानी से छाँटे। दिन का मध्यम भाग व्यस्थता से युक्त रहेगा। जरुरी काम निपटने का दवाव होने से संभंव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *