पीरियड के बारे में हर मां को अपनी बेटी से जरूर डिस्कस करनी चाहिए ये बातें

जब लड़कियां अपनी जवानी के पड़ाव में कदम रखने लगती है तो उनमें कई तरह के शारीरिक परिवर्तन होते हैं। उन्हीं में से एक होता है मासिक धर्म या पीरियड। जिसके बारें में लड़कियां कुछ ज्यादा तब तक जान नहीं पाती हैं। वैसे तो आज कल स्कूलों में इसके बारें में काफी जानकारी दे दी जाती है पर कुछ सवाल ऐसे है जो फिर भी उनके मन में रह ही जाते है जिसके बारें में हर मां को अपनी बेटी से जरूर डिस्कस करने चाहिए।

माँ जरूर डिस्कस करें ये बातें

  • # हर लड़कियो का शुरूआती मासिक धर्म अनियमित हो ये जरूरी नही है पर किसी किसी में मासिक धर्म की अवधि अलग होती है। पहले समय में कम फिर थोड़ी बहुत होती है उसके कुछ महीनों के बाद से नियमित रूप से आने लगती है।
  • # लड़कियों के मन में यही प्रश्न होता है कि उनके मासिक धर्म का समय कब तक होगा। तो मासिक धर्म की औसतन अवधि 4-7 दिनों के बीच होती है। शुरुआत में अनियमित पीरियड्स होना सामान्य बात है।
  • # मासिक धर्म के दौरान पेट में दर्द होना चिंता का विषय नहीं है और यह कई वर्षों तक रह सकता है। मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द, पीठ दर्द सूजन, और ऐंठन का अनुभव करना एक सामान्य बात है।
  • # मासिक धर्म के शुरूआत होने के सकेंत कुछ समय पहले ही लड़कियों के शरीर में देखने को मिलने लगते है। जैसे लड़कियों के स्तनों का विकसित होना, योनि स्राव का होना, शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर बालों का निकलना।
  • # आम तौर पर मासिक धर्म की शुरूआत 12-14 साल के बीच होती है। हालाँकि कुछ समय में यह बहुत पहले या बाद में भी हो सकती है किसी को यह 8 साल की उम्र में शुरू हो जाती है या 13 या 14 तक देर से भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *