Images 2021 12 13T170054.548

न्यायाधिकार क्षेत्र के मुद्दे पर खींचतान के बीच राज्यपाल धनखड़ से मिले बीएसएफ प्रमुख

कोलकाता। न्यायाधिकार क्षेत्र को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र के बीच जारी खींचतान के बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से नयी दिल्ली में मुलाकात की। राज्यपाल ने बताया कि सिंह ने बैठक के दौरान संकेत दिया कि पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ सुचारु समन्वय स्थापित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने आज पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से नयी दिल्ली में मुलाकात की और संकेत दिया कि पश्चिम बंगाल पुलिस और ममता बनर्जी (मुख्यमंत्री) से सुचारु समन्वय के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि सीमा की सुरक्षा और कानूनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।’’

राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने पहले ही इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी और गृह सचिव बीपी गोपालिका को बीएसएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच सहयोगात्मक समन्वय स्थापित करने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बार-बार बीएसएफ का न्यायाधिकार क्षेत्र सीमा के 15 किलोमीटर के मौजूदा दायरे से बढ़ाकर 50 किलोमीटर करने के केंद्र के फैसले को खारिज किया है।

यह भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि पर्व 2023 पर बन रहे हैं त्रिग्रही शुभ संयोग, 4 राशियों को मिलेगा धन, दूर होंगे रोग!

राज्यपाल ने तृणमूल कांग्रेस सांसद और प्रवक्ता सुखेंदु शेखर रॉय को सोमवार को लिखे पत्र में कहा कि यह संघीय व्यवस्था में जरूरी है कि सभी एजेंसियां – केंद्र और राज्य की- मिलकर काम करें और एकजुट रहे।राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक रॉय के पत्र के जवाब में लिखे पत्र में धनखड़ ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर, जरूरत है कि दलगत विभाजन को नजर अंदाज कर राष्ट्रीय हित और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।’’

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  9 जुलाई : आज का राशिफल जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *