Kashi

‘यहां तो एक ही सरकार है वो सरकार है बाबा की’ काशी कॉरिडोर के लोकार्पण पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बनारस के लोगों पर शक करते थे। कहते थे कि ये कैसे होगा, वो कैसे होगा। बनारस पर आरोप लगाए जा रहे थे। लेकिन उनको पता नहीं था कि काशी तो अविनाशी है। काशी में तो एक ही सरकार है वो सरकार है बाबा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी में महादेव की इच्छा के बिना कुछ भी नहीं होता। यह जो कुछ भी हुआ है, वो सब बाबा की दया है। बाबा की इच्छा के बिना पत्ता भी नहीं हिलता। बाबा के साथ अगर किसी और का योगदान है तो वो है काशी के वासियों का। क्योंकि यहां तो सिर्फ एक ही सरकार है वो भी बाबा की।

मोदी ने कहा कि आतातायियों ने इस नगरी पर आक्रमण किए, इसे ध्वस्त करने के प्रयास किए। औरंगजेब के अत्याचार, उसके आतंक का इतिहास साक्षी है। जिसने सभ्यता को तलवार के बल पर बदलने की कोशिश की, जिसने संस्कृति को कट्टरता से कुचलने की कोशिश की। लेकिन इस देश की मिट्टी बाकी दुनिया से कुछ अलग है। कहा कि यहां अगर औरंगजेब आता है तो शिवाजी भी उठ खड़े होते हैं। अगर कोई सालार मसूद इधर बढ़ता है तो राजा सुहेलदेव जैसे वीर योद्धा उसे हमारी एकता की ताकत का अहसास करा देते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे कारीगर, हमारे सिविल इंजीनयरिंग से जुड़े लोग, प्रशासन, वो परिवार जिनके यहां घर थे सभी का मैं अभिनंदन करता हूं। इन सबके साथ यूपी सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने काशी विश्वनाथ धाम परियोजना को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने पर हर कोई आसानी से बाबा के दर्शन कर सकेगा। हमारे दिव्यांग भाई बहनों और बुजर्गों को अब दिक्कतों को सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:  कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि को बछड़ा/बैल दान करने पर शिव लोक की प्राप्ति होती है

कहा कि साथियों हमारे पुराणों में कहा गया है कि जैसे ही कोई काशी में प्रवेश करता है सभी पापों से मुक्त हो जाता है। आज बनारस में ऐसा लग रहा है कि सभी देवी देवता बाबा के धाम में आए हुए हैं। साथियों आज भगवान शिव का प्रिय दिन सोमवार है। आज की तिथि एक नया इतिहास रच रही है। उन्होंने कहा कि देश वासियों के लिए काशी के कोतवाल से आशीर्वाद लेकर आया हूं। उन्होंने देश दुनिया के उन लोगों का आभार व्यक्त किया, जोकि दूर होकर भी इस पल के साक्षी बन रहे हैं। साथियों हमारे पुराणों में कहा गया है कि जैसे ही कोई काशी में प्रवेश करता है सभी पापों से मुक्त हो जाता है।

मोदी ने कहा कि पहले यहां जो मंदिर क्षेत्र केवल तीन हजार वर्ग फीट में था, वो अब करीब 5 लाख वर्ग फीट का हो गया है। अब मंदिर और मंदिर परिसर में 50 से 75 हजार श्रद्धालु आ सकते हैं, यानि पहले मां गंगा के दर्शन-स्नान और वहां से सीधे विश्वनथ धाम। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ धाम का नया भवन भारत की प्राचीनता, परंपरा और गतिशीलता का प्रतीक है। यहां अब जब आएंगे तो केवल आस्था के ही दर्शन नहीं होंगे बल्कि अतीत के गौरव का भी अहसास होगा। कैसे प्राचीनता और नवीनता एक साथ सजीव हो रही हैं, यह आपको यहां पता चलेगा।

यह भी पढ़ें:  महिलाओं को मजबूत किरदार के रूप में पेश करने की कोशिश : रानी मुखर्जी

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी के कोतवाल काल भैरव की पूजा-अर्चना के बाद क्रूज पर सवार होकर ललिता घाट पहुंचे। वहां पर गंगा नदी में स्नान के बाद वहां से जल लेकर नव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। कॉरिडोर से गुजरते वक्त डमरू दल ने उनका डमरू बजाकर स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री पूजन के लिए बैठ गए। मंत्रोचारण के साथ ही केसर और गंगाजल से अभिषेक किया गया। काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने श्रम साधकों को सम्मान किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया। काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए खुद प्रधानमंत्री मोदी गंगा से जल लेने गए। इस दौरान उन्होंने गंगा स्नान किया और सूर्य को जल भी अर्पित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा में डुबकी लगाकर, सूर्य को अघ्र्य दिया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  CM नीतीश का बड़ा फैसला, नशे की हालत में मिले पुलिसवाले तो होंगे बर्खास्त
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 10 =