Corona

Corona in India : देश में संक्रमण से 202 और मरीजों की मौत, 7350 नए मामले

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के जहां 202 लोगों की मौत हो गयी वहीं इस महामारी के संक्रमण के 7,350 नये मामले सामने आए हैं। इस बीच रविवार को 19 लाख 10 हजार 917 कोविड टीके लगाये गये हैं और इसके साथ ही कुल टीकाकरण संख्या एक अरब 33 करोड़ 17 लाख 84 हजार 462 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 7,973 मरीज स्वस्थ होने के साथ इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 41 लाख 30 हजार 768 लोग हो गयी है।

इस दौरान सक्रिय मामले 825 कम होकर 91456 रह गये हैं और 202 और मरीज जिंदगी की जंग हार गये और अब तक इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार लाख 75 हजार 636 हो गयी है। देश में रिकवरी दर 98.37 फीसदी, सक्रिय मामलों की दर 0.26 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.37 फीसदी पर बरकरार है। देश में पिछले 24 घंटों में केरल सक्रिय मामलों और मृतकों के मामलों में सबसे आगे रहा है।

यह भी पढ़ें:  बांग्लादेश : फैक्ट्री में भीषण आग से 3 मजदूरों की मौत, 26 घायल

राज्य में सक्रिय मामले 222 घटकर 39,018 रह गए हैं। राज्य में 3,856 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 51,12,620 हो गयी है। इसी अवधि में 143 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 42,967 हो गयी है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 11 घटकर 10,120 रह गये है, जबकि 16 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 141259 हो गया है। वहीं 699 और मरीजों के कोरोना मुक्त होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 6492504 हो गयी है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  भारत सेवाश्रम संघ के आश्रम में रामनवमी व वासंती पूजा की तैयारी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  डॉ. गीता दूबे को शुभजिता द्वारा सृजन प्रहरी सम्मान 2024, प्रदान किया गया
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − fifteen =