बिहार

बिहार सरकार का दावा – भगदड़ में गिरने से हुई भाजपा नेता विजय सिंह की मौत

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा के एक नेता की मौत को लेकर सरकार का दावा है कि सिंह की मौत गिरने की वजह से हुई है। इधर, भाजपा इसेे हत्या करार दे रही है। सरकार का दावा है कि प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इस बीच सूचना मिली कि जहानाबाद के एक व्यक्ति की पीएमसीएच में मौत हो गई है।

उनके साथी भरत प्रसाद चंद्रवंशी, जो जहानाबाद के निजामुदीपुर के रहने वाले हैं, ने बताया कि वे लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचे भी नहीं थे कि पता चला, वहां भगदड़ मच गई है और बहुत से लोग उधर से वापस भाग रहे थे, इसी बीच विजय सिंह बेहोश हो कर गिर गए। चंद्रवंशी के मुताबिक, ”हमलोग उन्हें तुरंत तारा हॉस्पिटल ले गए। फिर वहां से उन्हें एम्बुलेंस द्वारा पीएमसीएच ले जाया गया, जहां थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”

यह भी पढ़ें:  दक्षिणेश्वर के आद्यापीठ में सखी बहिनपा मैथिलानी समूह, कोलकाता इकाई का "स्थापना दिवस" कार्यक्रम उल्लास के साथ संपन्न

बयान में कहा गया है कि विजय सिंह के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है। दंडाधिकारी के समक्ष मृतक सिंह का पोस्टमार्टम किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल बोर्ड गठित कर मृतक का पोस्टमार्टम कराने और संपूर्ण पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया गया है।

इसके बाद ही मौत के वास्तविक कारण की जानकारी मिल सकती है। सीसीटीवी फ़ुटेज की मदद से भी पूरे मामले की जांच की जा रही है। पटना के ज़िलाधिकारी ने पूरे घटनाक्रम पर अपर ज़िला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) और नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) से 24 घंटे के अंदर संयुक्त जांच रिपोोर्ट की मांग की है। इधर, भाजपा का दावा है कि पुलिस के लाठी चार्ज में सिंह की मौत हुई है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  23 Aug 2021 : आज का आपका रहेगा ऐसा देखें यहां
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  रामपुर में आजम खान के सहयोगी बीजेपी में शामिल
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + sixteen =