‘बिग बॉस’ फेम विवादित स्वामी ओम का निधन

मुंबई : बिग बॉस 10 से चर्चा में आए विवादित स्वामी ओम का 63 वर्ष की आयु में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लकवा ग्रस्त होने के कारण आज 3 फरवरी को सुबह उनका निधन हो गया। स्वामी ओम ने गाजियाबाद लोनी स्थित डीएलएफ, अंकुर विहार में अपने निवास स्थान पर आखिरी सांस ली। बीते कुछ हफ्तों से स्वामी ओम पैरालेसिस से पीड़ित थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 3 महीने पहले स्वामी ओम कोरोना संक्रमित हो गए थे। हांलाकि कोरोना संक्रमण को उन्होने मात दे दी थी, लेकिन फिर भी उन्हें चलने फिरने में काफी परेशानी हो रही थी।

15 दिन पहले उनकी तबियत तब ज्यादा बिगड़ गई जब स्वामी ओम के शरीर के आधे हिस्से में पैरालिसिस हो गया। बीते कुछ दिनों से स्वामी ओम का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। हांलाकि उनकी तबियत में सुधार नहीं हो पाया और आज बुधवार सुबह उन्होने अंतिम सांस ली। मिल रही जानकारी के अनुसार स्वामी ओम का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध शमशान घाट में किया जाए।

आपको बता दें कि स्वामी अक्सर अपने विवादस्पद बयानों की वजह से सुर्खियो में छा जाते थे। स्वामी ओम का नाम बिग बॉस के इतिहास के सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में भी शामिल है। स्वामी ओम बिग बॉस के दसवें सीज़न का हिस्सा रहे थे। घर के सभी सदस्यों के साथ उनका गहरा विवाद रहा था। घर के अंदर स्वामी ओम ने बोतल में पेशाब कर दिया था। यही नहीं घर के कुछ सदस्यों पर भी उन्होने पेशाब फेंका था। जिसके चलते स्वामी ओम की तगड़ी आलोचना भी की गई थी। उन्हे शो के बीच से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *