भावनानी के भाव : भारत बुलंदियां छूकर नए आयाम बनता है

India Flag Lal Kila

।।भारत बुलंदियां छूकर नए आयाम बनता है।।
किशन सनमुखदास भावनानी

भारत वैज्ञानिक दृष्टिकोण के फलक को
विकसित करने नए आयाम बनाता है,
सतत विकास और नए तकनीकी नवाचारों
के माध्यम के साथ उन्नति दिखाता है।

भारत नवाचारों का उपयोग करके
ऐसी तकनीकी विकसित करता है,
जनता के लिए सस्ती सुगम सहजता लाए
ऐसा नवाचार विज्ञान नए भारत में लाता है।

उन्नत भारत अभियान में नवाचार भाता है
उन्नत ग्राम उन्नत शहर में विज्ञान लाकर,
नमामि गंगे का अभियान चलाना है
नवाचार हर आदमी के जीवन में सहजता लाता है।

रचनात्मक नवाचार से जुड़ा विज्ञान
आम आदमी के जीवन में सहजता लाता है,
डिजिटल भारत मेक इन इंडिया
जैसी थीम जनहित में लाता है।

kishan 1
एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी : संकलनकर्ता, लेखक, कवि, स्तंभकार, चिंतक, कानून लेखक, कर विशेषज्ञ