Bhagwant Mann had approached me to join Congress: Navjot Sidhu

कांग्रेस में शामिल होने के लिए भगवंत मान ने मुझसे संपर्क किया था: नवजोत सिद्धू

चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया था। सिद्धू ने एक मीडिया संस्थान को दिए साक्षात्कार में उस दौरान यह बात कही जब उनसे उन अफवाहों के बारे में पूछा गया कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं या पार्टी ने उनसे संपर्क किया है?

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साक्षात्कार की एक क्लिप साझा की है। सिद्धू के दावे पर मान ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सिद्धू ने कहा, ”मैं आपको एक बात बता सकता हूं कि किसने मुझसे संपर्क किया था। भगवंत मान साहब मेरे पास आए थे। अगर वह बताएंगे तो मैं उन्हें वह जगह भी बता दूंगा (जहां वह मुझसे मिले थे)।”

कांग्रेस नेता ने कहा, ”उन्होंने मुझसे कहा कि पाजी, अगर आप मुझे कांग्रेस में शामिल करा देंगे तो मैं आपका सहायक बनने के लिए तैयार हूं। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर आप आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होते हैं तो भी मैं आपका सहायक बनने के लिए तैयार हूं।”

सिद्धू ने आगे दावा किया कि उन्होंने मान से कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और वह उन्हें नहीं छोड़ सकते।

सिद्धू ने कहा कि उन्होंने मान से कहा कि यदि वह चाहते हैं तो कांग्रेस में उनका स्वागत है और उन्हें दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से बात करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि फिर इसके बाद आगे कोई चर्चा नहीं हुई।

यह भी पढ़ें:  उड़ी सैक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकवादी ढेर

सिद्धू ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य सिर्फ पंजाब के लोगों की सेवा करना है। सिद्धू ने पंजाब पर ‘बढ़ते कर्ज’ को लेकर मान नीत आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ”वे विमान और लग्जरी वाहनों में यात्रा करते हैं, लेकिन कर्ज पंजाबियों को चुकाना पड़ता है।”

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  एफबीआई को ट्रंप के घर से विदेशी परमाणु सुरक्षा के दस्तावेज मिले : रिपोर्ट
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

यह भी पढ़ें:  कोविड संक्रमण की तेजी पर आठ राज्यों को अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश
  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *