बंगाल : चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पेड़ से बांधकर पीटा!

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गोपालनगर थाने के गाजीपुर में चोरी करने के आरोप में दो महिलाओं को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने महिलाओं को चोरी करने के संदेह में पिटाई कर दी। जिन दो महिलाओं को पीटा गया, उनकी गोद में बच्चे थे। इस घटना को लेकर इलाके में उत्तेजना फैल गई। बाद में इन्हें गोपालनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, दोनों महिलाओं के साथ आए बच्चों को घर भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गाजीपुर इलाके में चोरी की आरोपी दोनों महिलाओं का घर पश्चिम मेदिनीपुर के गरबेटा में है। इनके नाम मौसम सिंह और सबाना सिंह हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में गांव में कई चोरियां हुई हैं। दिन में भेष बदल कर आकर चोरी करने का आरोप था। उस गांव में सुशांत मंडल नाम के शख्स के घर पर कोई नहीं था। घर पर ताला लगा हुआ था।

उस वक्त कथित तौर पर दो महिलाओं ने ताला तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की। उनके साथ दो बच्चे भी थे। ग्रामीणों को भनक लगते ही शक हो गया। तभी वे आये और दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। गांव वालों ने यह जाना चाहा कि वे ताला क्यों खोल रही हैं। इस पर दोनों महिलाएं ग्रामीणों के सवालों का कोई जवाब नहीं दे सकीं।

कथित तौर पर स्थानीय निवासियों ने चोर होने के संदेह में दोनों महिलाओं को रस्सी से पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस आई और उन्हें बचाकर थाने ले गई। थानीय निवासी गोपाल बरुई ने बताया कि गांव में पिछले कई दिनों से चोरी की घटनाएं घट रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *