Subhendu-Adhikari

बंगाल को जस्टिस गांगुली जैसे लोगों की जरूरत है : शुभेंदु

Kolkata Hindi News, कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार के भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल को जस्टिस गांगुली जैसे ही लोगों की जरूरत है जो राज्य में भ्रष्टाचार को खत्म करने में मददगार बन सकें। बंगाल के लोगों को इनका साथ देना चाहिए।

“हम बंगाल को भ्रष्टार मुक्त राज्य बनाना चाहते है। बंगाल में व्याप्त भ्रष्टाचार से लड़ने लिए जस्टिस गांगुली जैसे लोगों की जरूरत है।”

बता दें कि कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से इस्तीफा देने वाले जस्टिस अभिजीत गांगुली गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में आधिकारिक तौर पर शामिल हो गए। साल्ट लेक स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और बंगाल भाजपा के प्रभारी मंगल पांडे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।

गंगोपाध्याय ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, ‘‘आज मैंने एक नए क्षेत्र में कदम रखा है। मैं भाजपा में शामिल होकर खुश हूं और पार्टी के सिपाही के तौर पर काम करूंगा। हमारा उद्देश्य राज्य से भ्रष्ट तृणमूल कांग्रेस शासन को बाहर करना है।’’ उनका साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया।

Note : यह खबर न्यूज़ एशिया एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है। इसके कंटेंट के लिए कोलकाता हिन्दी न्यूज जिम्मेदार नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *