IMG 20240308 WA0037

दंगल पर दिखेगी नितिन गोस्वामी की “दीवानी”

अनिल बेदाग, मुंबई। आप उसके फौलादी जिस्म को ना देखो। उसकी भावनाओं को समझो जिसे वह महसूस करता है। वह प्यार जिसने उसको ताकत दी है, दीवानगी पैदा की है और प्यार की इस दीवानगी में वह कुछ भी कर सकता है। हदों को तोड़ती उसकी दीवानगी ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। अब आगे क्या! ये है प्यार में डूबे पार्थ का एक किरदार, जिसकी दीवानी है मीरा। उसकी नजरों में प्यार ही पूजा है और प्यार ही पागलपन। पार्थ के प्रति उसका दीवानापन ही धारावाहिक “दीवानी” का केंद्रबिंदु है।

कुछ किरदार निभाने काफी चुनौतीपूर्ण हैं लेकिन अभिनेता नितिन गोस्वामी अब तक चुनौतियों से ही मुकाबला करते आए हैं। अपने अडिग आत्मविश्वास से उन्होंने हर विपरीत परिस्थिति को अपने पक्ष में मोड़ा और टीवी इंडस्ट्री को दिखा दिया कि कितना दमखम है उनमें। नितिन गोस्वामी को उनके प्रशंसक दंगल पर जल्द आने वाले उनके सीरियल “दीवानी” में देखेंगे।

शो में उनका किरदार ही ऐसा है, जिसे प्यार का एहसास है, जो दिमाग से नहीं दिल से होता है। और दिल से किया जाने वाला प्यार किसी भी हद तक जा सकता है। “दीवानी” में नितिन के साथ भी ऐसा ही हुआ। क्या नितिन कानून की गिरफ्त से बाहर आ पाएगा, इसका जवाब दंगल की “दीवानी” देखने पर ही मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  जैकलीन ने कोरोना के कठिन समय में योग को बताया महत्वपूर्ण

 

अभिनेता ने “दीवानी” में तो अपना दीवानापन दिखा दिया, लेकिन नितिन की बदमाशियां भी कम नहीं हैं। कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक “गठबंधन” में उनके नेगेटिव रोल को देखकर दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली थी।

इसके अलावा बड़े चैनलों पर प्रसारित धारावाहिक “कबूल है”, “सरोजिनी”, “कुमकुम भाग्य”, “वारिस” में भी उनके किरदार ने चौंकाने पर मजबूर कर दिया था। अभिनय कौशल ही किरदार में जान फूंकता है और नितिन ने भी वही किया। अपने किरदारों में ऐसी जान डाली कि देखने वालों के होश उड़ गए।

इसी तरह होश उड़ाने वाला म्यूजिक एल्बम किया जिसका नाम था “दीवानगी में होश कहां”। कहना गलत ना होगा कि धारावाहिक हो या म्यूजिक एल्बम, नितिन की दीवानगी हर जगह नज़र आई।

फिल्म “बदमाशियां” में भी उनका किरदार रंग लाया और आज इन्हीं उपलब्धियां के दम पर नितिन गोस्वामी टीवी इंडस्ट्री में अपने कदम मज़बूत करते जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  जस्सी वेड्स जस्सी से दर्शकों का ध्यान खींचेंगे अमित विक्रम पांडे

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  अभिनेता संदेश गौर और आयशा कपूर का नया गाना "ऐ हमसफ़र" रिलीज़ के लिए तैयार
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =