बंगाल : यज्ञ हवन के साथ उद्घाटित हुआ कांथी में भाजपा का जिला कार्यालय

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कांथी संगठनात्मक जिला कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। कस्बे के करकुली में यह शुभ अनुष्ठान पूजार्चना और होम यज्ञ के माध्यम से किया गया। जिला कार्यालय के शुभ उद्घाटन के बाद पवित्र राखी बंधन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर जिला मंडल पदाधिकारी, नेता व पार्टी समर्थक राखी के भाईचारे के पवित्र बंधन में बंधे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कांथी संगठनात्मक जिला अध्यक्ष और दक्षिण कांथी विधानसभा के विधायक अरूप कुमार दास, जिला महासचिव सौमेंदु अधिकारी, चंद्रशेखर मंडल, तापस दोलाई, राज्य समिति सदस्य सोमनाथ रॉय, अमलेंदु पहाड़ी, तपन माईती, पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान राज्य समिति के कार्यकारी सदस्य सुदाम पंडित तथा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष घनश्यामला दास सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG-20230831-WA0013उल्लेखनीयू है कि मेदिनीपुर जिले में 2 संसदीय क्षेत्र कांथी और तमलुक है। कांथी से फिलहाल वरिष्ठ नेता शिशिर अधिकारी और तमलुक से दिवयेंदु अधिकारी सांसद हैं। नंदीग्राम जी इसी जिले में है, जहां से पार्टी नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी विधायक हैं। भाजपा ने संसदीय क्षेत्र के आधार पर सांगठनिक जिला बना रखा है। हाल ही में एगरा और नंदीग्राम में पंचायत गठन में मिली सफलता से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह उफान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *