केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक पर कूचबिहार में हमला भाजपा की साजिश है- उदयन गुहा

सिलीगुड़ी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक पर कूचबिहार में हमला पूरी तरह से सुनियोजित है। भाजपा ने साजिश रची और इस घटना को अंजाम दिया। जब तक केंद्रीय राज्य मंत्री कूचबिहार में कहीं भी जाते हैं, उन्हें काला झंडा दिखाया जाएगा। उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने गुरुवार को सिलीगुड़ी के उत्तरकन्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कूचबिहार के दिनहाटा में केंद्रीय मंत्री पर हमले को लेकर यह टिप्पणी की है।

उन्होंने कई तस्वीरें मीडिया के सामने पेश कीं जिनमें दिख रहा है कि कूचबिहार के ओसीको सेना के जवानों ने घेर रखा है। तस्वीरों के माध्यम से उन्होंने सेना के जवानों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उस दिन निशिथ प्रमाणिक खुद 50 वाहनों में बाहर से बदमाशों को लेकर आए थे जिन्होंने लाठी-डंडों और तरह-तरह की धारदार हथियारों से हमला किया। उन्होंने यह भी कहा, ”तृणमूल को हर जगह चोर कहा जा रहा है। लेकिन बीजेपी तो लुटेरा है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कूचबिहार उत्तर के विधायक सुकांत रॉय का नाम दिनहाटा बैंक डकैती में शामिल है। 1995 में इस घटना में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। मामला अभी भी चल रहा है। इस साल की 20 जून में उनकी कोर्ट में पेशी है। इसके अलावा उनके खिलाफ तीन अन्य मामले भी हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान इस संबंध में कोई हलफनामा नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि इस मामले पर चुनाव आयोग का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *