त्रिपुरा में टिपरा मोथा का उभार बढ़ा, अलग टिपरालैंड की मांग करते रहे हैं प्रद्योत देव बर्मा

कोलकाता। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के परिणाम गुरुवार दोपहर 12:00 बजे तक लगभग स्पष्ट हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी यहां स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाती नजर आ रही है लेकिन एक नई पार्टी टिपरा मोथा (टीएमपी) पूरे देश में सुर्खियों में हैं। महज दो साल पहले बनी एक पार्टी राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से केवल 42 पर उम्मीदवार उतारी थी और उनमें से 11 से 12 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। जिन सीटों पर टीएमपी उम्मीदवार उतारे थे उसमें 32 फ़ीसदी जनजातीय समुदाय की आबादी है। इसीलिए इस पार्टी का इस तरह का शानदार प्रदर्शन सुर्खियों में छाया हुआ है।

खास बात यह है कि टिपरा मोथा के मुखिया प्रद्योत देव वर्मा 2018 तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। उनके माता-पिता का भी राजनीत से गहरा नाता रहा। जनजातीय समुदाय में उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। इसी की वजह से 2018 में जब कांग्रेस ने प्रद्योत देव वर्मा को त्रिपुरा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया उसके बाद एनआरसी मुद्दे को लेकर पार्टी लाइन से अलग रुख उन्होंने अख्तियार किया। राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने का समर्थन करते हुए उन्होंने खुद को कांग्रेस से अलग कर लिया और टिपरा मोथा नाम का एक अलग सामाजिक संगठन बना दिया।

इस संगठन ने जनजातियों के लिए अलग टिपरालैंड राज्य की मांग की जिसकी वजह से जनजाति समुदाय से उनका भावनात्मक लगाव बढ़ता चला गया। प्रद्योत देव वर्मा का जन्म चार जुलाई 1978 को त्रिपुरा के राजशाही परिवार में हुआ था। उनके पिता किरीट विक्रम किशोर देव वर्मा और मैं विभू कुमारी भी कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। टीएमपी नेे इसके पहले अप्रैल 2021 में त्रिपुरा के जनजातीय क्षेत्र स्वशासी जिला परिषद का चुनाव लड़ा था जिनमें 28 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज कर जिला परिषद पर कब्जा कर लिया था।

उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा चुनाव में इस बार 20 सीटें जनजातियों के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों के अलावा गैर जनजातीय सीटों पर भी प्रद्योत ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। खास बात यह है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने स्थानीय पार्टी आईपीएफटी के साथ मिलकर राज्य की सभी जनजातीय सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार इन क्षेत्रों में टिपरा मोथा ने सेंध लगाई है। यह पार्टी राज्य में बड़ा खिलाड़ी बना कर उभरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *