Badr benoun holds morocco s national flag

फीफा विश्व कप में एक और बड़ा उलटफेर, मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराया

दोहा। मोरक्को ने अल थुमामा स्टेडियम में फीफा विश्व कप के मैच में बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए बेल्जियम को 2-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मोरक्को ने अपने अंतिम 16 में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा। इनका पिछला मैच क्रोएशिया से ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। मोरक्को की ओर से अब्देलहमेद सबीरी (73वें मिनट) और जकारिया अबौखलाल (90 प्लस 2वें मिनट) में गोल दाग टीम को जीत दिलाई, जबकि बेल्जियम के खिलाड़ी संघर्ष के बाद भी गोल करने में नाकाम रहे।

पहले हाफ में, बेल्जियम और मोरक्को के बीच जबरदस्त मुकाबला देखा गया। बेल्जियम की टीम विरोधी पर हावी रही है। लेकिन मोरक्को ने भी बेल्जियम को पहले हाफ में गोल करने से रोक दिया और खुद भी गोल करने में सफल नहीं रहे। इस प्रकार पहले हाफ का खेल 0-0 पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में, मोरक्को ने 73वें मिनट अब्देलहमीद सबीरी की मदद से पहला गोल दागकर 1-0 की बढ़त ले ली। सबीरी ने फ्री-किक पर डायरेक्ट गोल किया।

यह भी पढ़ें:  दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी अवॉर्ड 2024 समारोह संपन्न

इसके बाद, जकारिया (90 प्लस 2वें मिनट) में एक और गोल करके टीम को 2-0 से जिताने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, बेल्जियम को फीफा विश्व के इतिहास में मोरक्को से पहली बार हार का सामना करना पड़ा। 22वें नंबर की मोरक्को को इस विश्व कप में पहली जीत मिली है। उसका पिछला मैच क्रोएशिया के खिलाफ ड्रॉ पर खत्म हुआ था। अब उनके दो मैच में तीन अंक हैं और उन्हें प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अगले मैच में जीत हासिल करनी होगी। मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर इस विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  सवनवा में हो..... सवानवा में
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  श्रीलंकाई पूर्व क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा को भारतीय B टीम का करारा तमाचा
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *