यादगार रहा पूर्व छात्र संघ का पुनर्मिलन महोत्सव

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर कॉलेज पूर्व छात्र संघ का 37 वां पुनर्मिलन महोत्सव रविवार को विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित किया गया। सुबह समारोह की शुरूआत ध्वजारोहण, स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

झंडोत्तोलन करने के साथ ही कॉलेज के पूर्व कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सत्यरंजन घोष ने स्वागत भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने कॉलेज के विकास में पूर्व छात्रों की सतत भूमिका की सराहना की।

सचिवीय रिपोर्ट पूर्व छात्र संघ के सचिव कुणाल बनर्जी ने प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष प्रोफेसर गौतम घोष ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कॉलेज के कई प्रमुख पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।

कॉलेज के पूर्व छात्र, विद्यासागर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. सुशांत चक्रवर्ती, दिल्ली आईआईटी के प्रोफेसर डॉ..सुबीर कुमार साहा,

प्रख्यात इतिहासकार प्रोफेसर गोपाल कृष्ण पहाड़ी, पूर्व प्रोफेसर, प्रख्यात पत्रकार कुमारेश घोष, पूर्व फुटबॉलर प्रदीप कुमार भट्टाचार्य, प्रख्यात संस्कृति कार्यकर्ता, पूर्व शिक्षक श्यामली साहा और अन्य समारोह के मुख्य आकर्षण के तौर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर कॉलेज के दो पूर्व प्राचार्य डॉ. गोपाल चंद्र बेरा और डॉ. प्रवीर कुमार चक्रवर्ती, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, गड़बेत्ता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिप्रसाद सरकार और अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।

अपने भाषण में चक्रवर्ती ने मेदिनीपुर कॉलेज के गौरवशाली अतीत और निरंतर प्रगति पर प्रकाश डाला।

दोपहर में, कॉलेज के प्रमुख संगीत कलाकार आलोक वरण मा ईती के निर्देशन में एक मनोरंजक लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किये गये। शाम को पूर्व छात्रों द्वारा संगीत, कविता पाठ, नृत्य और नाटक का प्रदर्शन किया गया।

पूर्व कलाकार के नाटक ‘दे गरूर गा धूये’ ने उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में लगभग सात सौ पूर्व छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन शताब्दी गोस्वामी चक्रवर्ती एवं सुदीप्त चक्रवर्ती ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *