अलीपुरद्वार || बीरपाड़ा चाय बागान में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Kolkata Hindi News, अलीपुरद्वार। जिले के बीरपाड़ा चाय बागान में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है। गुरुवार सुबह श्रमिकों ने तेंदुए को चाय बागान के सेक्शन नंबर- 22 में लगाए गए पिंजरे में बंद देखा। इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को उसे बरामद किया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बावजूद चाय बागान के निवासी डरे सहमे है।

दरअसल, 10 जनवरी को चाय बागान के सेक्शन नंबर-14 से नौ वर्षीय प्रतीक्षा उरांव नामक एक बच्ची की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी। घटना के बाद वन विभाग के मदारीहाट रेंज ने सेक्शन नंबर-14 में पिंजरा लगाया था।

बाद में पिंजरे को सेक्शन नंबर- 22 में स्थानांतरित कर दिया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में अब भी कई तेंदुआ है। जिस वजह से हमेशा उन लोगों को तेंदुए के हमले का डर समाया रहता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *