111

बॉलीवुड इंडस्ट्री पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़ : सड़क हादसे में बहनोई की हुई मौत, बहन की हालत नाजुक

कोलकाता। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। उनके बहनोई यानी जीजा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। वहीं, उनकी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा झारखंड के धनबाद के निरसा में हुआ है, जो जीटी रोड के पास स्थित है। इस एक्सीडेंट में उनके बहनोई की मौत हो गई। वहीं, बहन गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी की बहन धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती हैं और स्थिति नाजुक है। इस घटना की जानकारी होते ही रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने बताया कि एक्टर की बहन और उनके पति गोपालगंज से कोलकाता स्विफ्ट कार में जा रहे थे। निरसा के पास ये एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी के जीजा उनकी स्विफ्ट कार से बिहार के गोपालगंज से कोलकाता के लिए निकले थे।

यह भी पढ़ें:  माहेश्वरी महिला संगठन हावड़ा द्वारा मित्र संघ अस्पताल में इलेक्ट्रॉनिक ईसीजी मशीन का लोकार्पण

दोपहर तीन से साढ़े तीन बजे के बीच झारखंड के धनबाद के निसारा में एनएच 19 पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे से दो हिस्सों में बंट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकाला। लेकिन तब तक राजेश तिवारी की मौत हो चुकी थी।

पंकज के बहनोई राजेश को मुन्ना के नाम से भी जाना जाता था। वह रेलवे कर्मचारी थे और उनकी पोस्टिंग चितरंजन स्टेशन में थी। वहीं, सिर में चोट लगने से पंकज त्रिपाठी की बहन सविता तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में उन्हें धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया। यहां की मेडिकल टीम लगातार उनकी हालत पर नजर रख रही है। जानकारी के मुताबिक कार राजेश तिवारी खुद कर चला रहे थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  80वें वर्ष में "तांडव" थीम पर मंडप बना रहा हाजरा पार्क

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  जौनपुर : मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =