मालदा की खबरों पर एक नजर…

कैंसर पीड़ित के परिवार वालों ने लगायी मदद की गुहार

मालदा। मालदा जिले के चांचल पांचाली पाड़ा निवासी 40 वर्षीय मुन्ना शेख को करीब 7 महीने पहले कैंसर हो गया था। यह बीमारी उनके दाहिने जबड़े में फैल गई है। चिकित्सकों ने बाहरी राज्य इलाज कराने की सलाह दी है, लेकिन इसके लिए बड़ी रकम की जरूरत है। एक साधारण परिवार के लिए इतना पैसा जुटा पाना संभव नहीं हो पाया है। उनके परिवार ने समाज के सहृदय व्यक्तियों से आर्थिक सहयोग की अपील की है। जानकारी मिली है कि मुन्ना उस परिवार में इकलौता कमाने वाला है। वह एक स्थानीय बाइक शोरूम में मैकेनिक का काम करता था। घर में पत्नी एक बेटा और एक बेटी है।

बीमारी के बाद से उनकी कमाई बंद हो गई है। परिवार थम सा गया है। उसकी पत्नी जालिनाज़ बीबी ने कहा, “मेरे पति कैंसर से पीड़ित हैं। उनके इलाज के लिए बहुत पैसों की ज़रूरत है। लेकिन हम जैसे साधारण परिवार के लिए इतना पैसा जुटा पाना नामुमकिन है। आप सभी से मदद की गुहार लगा रही हूं।” मुन्ना शेख के पिता शेख जमशेद अली ने कहा, “मेरा बेटा मुन्ना कैंसर से पीड़ित है। उसे पड़ोसियों और रिश्तेदारों की मदद से इलाज के लिए मुंबई भेजा गया है।

उसे इलाज के लिए पैसे की जरूरत है। मैं सभी से सहयोग की अपील करता हूं।” लोगों की मदद से इलाज के लिए हाल ही में उसे मुंबई भेजा गया है।” उसके इलाज के लिए बहुत पैसे की जरूरत है। एक साधारण परिवार के लिए इतना पैसा इकट्ठा करना संभव नहीं है। जमशेद शेख ने कहा कि हम टीवी चैनल व पेपर के माध्यम से सभी से यह मदद व सहयोग की अपील कर रहे हैं।

कर्ज के बोझ से परेशान युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर की आत्महत्या

मालदा। लॉटरी खरीदने के बाद कर्ज के बोझ से परेशान एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर खुदकुशी कर ली। मृत युवक के परिजनों का आरोप है कि युवक ने बाहरी राज्य में मजदूरी का काम करने के एवज में एक ठेकेदार से 30 हजार रुपये कर्ज लिए थे। उसने एक महीने गुजरात में भी काम किया। लेकिन उन्हें काम करते-करते लॉटरी खरीदने की बेहद लत लग गई थी। गुजरात से मालदा लौटने के बाद लेनदारों के दबाव के कारण आत्महत्या कर ली होगी। बुधवार की रात हुई इस घटना के बाद गुरुवार की सुबह ओल्ड मालदा नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 के रामचंद्रपुर इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर ओल्ड मालदा थाने की पुलिस व स्थानीय पार्षद शत्रुघ्न सिन्हा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज भेजने की व्यवस्था कर दी । पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत युवक का नाम सुबल दास (26) है। वह पेशे से प्रवासी मजदूर था। परिवार में उसका एक नाबालिग बच्चा और पत्नी है। युवक एक माह पूर्व ठेकेदार से समझौता कर गुजरात चला गया था। एक दिन पहले वह अपने घर ओल्ड मालदा लौटा था। उसके बाद युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की तस्वीरें पोस्ट कर फांसी लगा ली।

मालदा के प्रवासी मजदूर की दिल्ली में मौत

मालदा। बाहरी राज्य में काम करने के दौरान एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गयी। नाम वज़ीर हुसैन (35) घर चंचल के ब्लॉक 2 के धनगरा-बिशनपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के मालतीपुर के बलुआघाट गांव में है। दिल्ली में उसकी मौत हो गई। आज शव गांव पहुंचा तो परिवार फूट-फूट कर रो पड़ा। मालदा जिला तृणमूल अध्यक्ष व विधायक अब्दुल रहीम बख्शी ने गुरुवार सुबह मृतक प्रवासी मजदूर के परिवार से मुलाकात की। विधायक ने परिवार को सांत्वना देने के साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। अब्दुर रहीम बख्शी ने कहा कि यह बेहद दर्दनाक घटना है। मृतक प्रवासी मजदूर के आज नाबालिग बच्चे हैं। हमने वह किया जो सरकार की मदद के लिए जरूरी था। हम यह भी देख रहे हैं कि किसी तरीके से परिवार की सहायता के लिए और क्या किया जा सकता है।

सफल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने महिला की दाहिनी आंख से निकाला जिंदा कृमि

मालदा। सफल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने महिला की दाहिनी आंख से जिंदा कृमि निकाला। मालदा के सर्वमंगला पल्ली इलाके के एक आई केयर सेंटर में ऑपरेशन कर महिला की आंख से करीब 5 एमएम लंबा कृमि निकाला गया। डॉक्टरों ने कहा कि यह एक दुर्लभ घटना है। पहले इस तरह की घटनाएं कभी कभार ही देखने को मिलती थी। कीड़ा आंख को नुकसान पहुंचा सकता था, अगर यह दिमाग तक पहुंच जाता तो मौत का खतरा था। सर्जरी के बाद महिला की हालत ठीक है। हालांकि इस घटना से परिजन हैरान रह गए। डॉक्टरों के मुताबिक, नंगे पैर चलने से या कभी-कभी खून के जरिए कृमि या उसके अंडे इंसान के शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।

डॉक्टरों ने कहा कि वे जांच करेंगे कि शरीर में कहीं और कीड़े या अंडे तो नहीं हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धुर्जटी रॉय, डॉ. राशि रॉय और डॉ. साग्निक दास ने शल्य चिकित्सा से पूरे कीड़े को निकाल दिया। महिला मालदा जिले के मोथाबारी थाना क्षेत्र के गंगाप्रसाद क्षेत्र की रहने वाली अकलामा बेवा है। महिला की आंखों में सोमवार को दर्द महसूस हुआ। इसके बाद जब वह डॉक्टर के पास गई तो पता चला कि उनकी दाहिनी आंख में पूरा कीड़ा लगा हुआ है। सफल ऑपरेशन कर कीड़ा निकाल दिया गया। फिलहाल महिला स्वस्थ्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *