जीत की खुशी में भाजपा कार्यालयों में उड़ रहा गेरुआ अबीर

अलीपुरद्वार। उत्तर पूर्वी भारत के तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी जीत को देखते हुए बांगाल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। पार्टी उम्मीदवारों की भारी जीत पर अलीपुरद्वार के भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई। त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के चुनाव परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए।

उन क्षेत्रों में भाजपा को अभूतपूर्व जीत हासिल हुए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही अलीपुरद्वार जिला भाजपा कार्यालय के सामने गेरुआ अबीर उड़ाकर व पटाखे फोड़कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। सभी दलीय झंडे के साथ एक दूसरे के अबीर लगाते व बधाई देते नजर आये।

सिलीगुड़ी में भाजपा का विजय उत्सव

सिलीगुड़ी। तीन राज्यों में भाजपा की जीत को लेकर पूरे राज्य के साथ सिलीगुड़ी में भी भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। जगह जगह भाजपा कार्यालयों में कार्यकर्ता एक दूसरे को गेरुआ अबीर लगाया व एक दूसरे को बधाई देते नजर आये। त्रिपुरा में भाजपा की जीत को लेकर सिलीगुड़ी में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिले की ओर से सिलीगुड़ी के हाशमी चौक पर विजय उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष, माटीगाड़ा नक्सलबाड़ी विधायक व सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला के जिलाध्यक्ष आनंदमय बर्मन सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखने लायक था। सभी दलीय झंडा हाथों में लेकर हासमी चक पहुंचे। वहां सभी एक दूसरे को गेरुआ अबीर लगाया व बधाई दी। उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में विशाल रैली निकाली। यह रैली हासमी चक से निकलकर सेवक मोड़ होते हुए फिर हासमी चक पर रैली समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *