कूचबिहार की खबरों पर एक नजर…

लगभग 200 कार्यकर्ता भाजपा छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल

कूचबिहार। भाजपा मुश्किल वक्त में साथ नहीं खड़ी होती है। उस समय बुलाए जाने पर भाजपा के लोग नजर नहीं आते हैं। भाजपा के खिलाफ भारी शिकायतें लेकर लगभग 200 कार्यकर्ता शुक्रवार को भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के कूचबिहार जिले में मौजूद होते हुए यह घटना काफी मायने रखती है। राजनीतिक विशेषज्ञ इसे महत्वपूर्ण मानते हैं कि जब सुकांत मजुमदार कूचबिहार जिले में मौजूद थे, तब इतने कार्यकर्ता भाजपा छोड़कर तृणमूल में शामिल हो गए। इस दिन, कूचबिहार उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मधुपुर क्षेत्र के विधायक सुकुमार रॉय के करीबी माने जाने वाले भाजपा कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए चैतन्य दास नाम के एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘मैं बीजेपी में कोई काम ठीक से नहीं कर पा रहा था। इसलिए आज मैंने बीजेपी छोड़ दिया और तृणमूल में शामिल हो गया। कूचबिहार जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक ने कहा, “पुंडीबाड़ी मधुपुर क्षेत्र में बहुत सारे भाजपा कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। तृणमूल कांग्रेस में उनका स्वागत है। नतीजतन, तृणमूल कांग्रेस मजबूत हो गई है। भाजपा धीरे-धीरे पंचायत से पहले कार्यकर्ताओं को खो रही है।” पंचायत चुनाव तक इलाके में भाजपा जीरो हो जाएगी।”

तृणमूल कार्यकर्ताओं की बैठक में भारी बमबारी, कई गिरफ्तार

कूचबिहार। पंचायत चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के दो गुट फिर से खुलकर भिड़ गए। देर रात युवा तृणमूल कांग्रेस की बैठक में बड़े पैमाने पर बम विस्फोट के सिलसिले में कई तृणमूल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कूचबिहार 1 ब्लॉक के पानिशाला ग्राम पंचायत के धैरहाट इलाके में बीती रात युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान अचानक इलाके की बिजली काट दी गई और भारी गोलाबारी की गई। तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व का आरोप है कि हमले के पीछे भाजपा की साजिश है। दूसरी ओर, भाजपा का दावा है कि यह घटना तृणमूल की गुटबाजी के कारण हुई है।

कूचबिहार में आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत होना तय- सुकांत मजुमदार

कूचबिहार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार एक दिवसीय दौरे पर कूचबिहार पहुंचे हैं। शुक्रवार को उन्होंने कूचबिहार में आयोजित ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम में बोलते हुए बिना नाम लिए उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा को वानर गुहा कहा। उन्होंने कहा कि कूचबिहार में सीमा पर जब बीएसएफ ने पशु तस्करों पर गोलियां चलाईं तो उनमें से कई कूदते- भागते हुए आए। उनमें एक वानर गुहा भी है जो लुंगी में ही रैली में शामिल होते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कूचबिहार में आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत होना तय है। उन्होंने पुलिस को रेफरी और लाइनमैन की तरह साइड में खड़े रहने की चेतावनी दी।

 ”तृणमूल कांग्रेस वामपंथियों को दे रही है हवा ”- सुकांत मजूमदार

कूचबिहार। ”तृणमूल कांग्रेस वामपंथियों को पंप कर रही है, यानी हवा दे रही है” पार्टी के एक कार्यक्रम के लिए कूचबिहार आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने पत्रकारों से मुखातिब होकर दावा किया। उनके अनुसार तृणमूल ऐसा इसलिए कर रही है ताकी तृणमूल कांग्रेस विरोधी वोट यानी हिंदुत्व वोट बट जायें। उन्होंने कहा कि वामपंथियों को बसें किराए पर लेकर दे रही हैं, सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन बीजेपी को मनचाहा भवन नहीं मिल रहा है। उसे किसी भी कार्यक्रम के लिए जगह नहीं मिल रही है और हर कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है।

कूचबिहार में कचरा प्रबंधन परियोजना का शुभारंभ

कूचबिहार। कूचबिहार नगर पालिका के वार्ड संख्या 4 व 6 में कचरा प्रबंधन परियोजना का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को कूचबिहार नगर पालिका द्वारा परियोजना का उद्घाटन किया गया। अब से वार्ड नंबर 4 व 6 में हर घर से कंपोस्टेबल व नॉन कम्पोस्टेबल बिन व ट्राइसाइकिल वैन द्वारा कूड़ा उठाया जाएगा। आज इस कार्यक्रम का उदघाटन कूचबिहार नगर पालिका के अध्यक्ष श्री रवीन्द्रनाथ घोष महाशय ने किया। विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं अन्य अतिथि वहां उपस्थित थे।

उद्घाटन के बाद चेयरमैन रवींद्रनाथ घोष ने कहा, “यह परियोजना आज वार्ड संख्या चार और छह के लिए शुरू की गई। लेकिन जनवरी महीने तक, कूचबिहार नगरपालिका के 20 वार्डों में इस परियोजना का शुभारंभ किया जाएगा। कंपोस्टेबल व नॉन कम्पोस्टेबल वस्तुएं अलग अलग निपटाया जाएगा। हमारे वैन कर्मचारी उन वस्तुओं को अलग करेंगे। 20 वार्डों में एक बार कार्यक्रम लागू हो जाने के बाद, हमारी नगरपालिका की गलियों में कचरा नहीं होगा और शहर साफ-सुथरा होगा।

तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के हमले में युवा गुट के अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल
कूचबिहार। तृणमूल के एक अन्य गुट ने आज युवा तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष पर बम विस्फोट की घटना के बाद कूचबिहार के ब्लॉक 1 के पनिशाला ग्राम पंचायत क्षेत्र में युवा तृणमूल कांग्रेस की बैठक पर हमले का आरोप लगाया। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मकसूदुल हक और उनके साथियों ने देर रात युवा तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष रफीकुल मिया पर हमला कर दिया।

आरोप है कि रफीकुल के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। गंभीर रूप से घायल रफीकुल मिया को कूचबिहार मेडिकल कॉलेज लाया गया तो उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया। युवा तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष रफीकुल मिया ने आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने बीती रात युवा तृणमूल कांग्रेस की बैठक पर हमला किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *