सिक्किम के बाढ़ में लापता हुए उत्तर दिनाजपुर के 2 भाई समेत 3 युवक

उत्तर दिनाजपुर : उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज के 2 भाई समेत 3 युवक सिक्किम में जाकर वहां आई बाढ़ में लापता हो गये है। इनमें से दो रायगंज शहर के उकीलपाड़ा और एक रांची का रहने वाला है. स्वर्णद्वीप मजूमदार (23) और श्रीकांत मजूमदार (27) रायगंज के रहने वाले हैं और उनका दोस्त ईशान रांची का रहने वाला है। वे शनिवार को रायगंज से मोटरसाइकिल से सिक्किम के लिए निकले। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे उनसे बात हुई।

परिवार का दावा है कि बुधवार से ही उनसे मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया है। सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ को लेकर इन पर्यटकों के परिजन भयभीत है। स्वर्णद्वीप के माता-पिता रायगंज थाने में जाकर अपने बच्चों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

सिक्किम में बाढ़ में फंसे पर्यटकों तथा आम लोगों की मदद के लिए आगे आयी बीजीपीएम

bgpmकालिंमपोंगः सिक्किम में आई भीषण बाढ़ के बाद कालिमपोंग विधायक की ओर से महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए यह कहा गया है कि रंफू से किरने तक राष्ट्रीय राजमार्ग-10 के अंतर्गत आने वाले सभी आपदा पीड़ितों की राहत के लिए बीजीपीएम सदस्य पेरे राय, सार्जेंट राय से संपर्क कर सकते हैं। इस प्रकार मल्ली और तिस्ता क्षेत्र के लोग सदस्य सिनोरा नामचू और कालिंमपोंग खंड-1 पंचायत सभापति ममता गुरुंग, पंचायत सदस्य अर्जुन छेत्री और सांगसे ग्राम पंचायत प्रधान से संपर्क कर सकते हैं। ये सभी अपने अपने क्षेत्र में बाढ़ में फंसे पर्यटकों तथा आम लोगों की मदद के लिए राहत व्यवस्था के साथ तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *