Vlcsnap 2023 01 31 15h40m57s231

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने के दौरान बस दुर्घटना में 2 की मौत, 39 घायल

मालदा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने के दौरान सरकारी बस दुर्घटना में दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकी लगभग 39 लोग गंभीर रूप घायल हो गए। हादसा मुख्यमंत्री के सभास्थल से थोड़ी दूर गजोल थाने के पंडुआ इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर देर रात  हुआ। मृतकों में मालदा निवासी मालती सरकार व कालियागंज निवासी सहेली हांसदा शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सरकारी बस अनियंत्रित गति से दौड़ रही थी। बस फरक्का से मुर्शिदाबाद जिले के रायगंज जा रही थी। पंडुआ इलाके में बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे सूखी नदी में पलट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य करते हुए घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज भेजने की व्यवस्था की।

भर्ती करने के बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने दो यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। जिला प्रशासन के एक सूत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री मंगलवार को मालदा के गाजोल दौरे पर हैं। उस कार्यक्रम में शामिल होने मुर्शिदाबाद जिले से कुछ हितग्राही और छात्रों का एक जत्था उस बस से गाजोल आ रहा था। उससे पहले ही यह हादसा हो गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे कई मरीजों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  राफ्ट कॉस्मिक ईवी के ब्रांड एंबेसडर बने सौरव गांगुली

गजोल के पंडुआ इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे के बाद पूरे इलाके में जाम लग गया। बाद में पुलिस ने जाकर स्थिति पर काबू पाया। दुर्घटना के बाद पुलिस के मालदा रेंज के डीआईजी समेत मंत्री फिरहाद हाकिम घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा, बस में कोई खराबी थी या उसके चालक की कोई समस्या थी इसकी छानबीन की जा रही है। सरकारी तौर पर भी मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *