Vlcsnap 2023 05 30 14h46m19s118

सिलीगुड़ी नगर निगम में आयोजित हुई 16 वीं बोर्ड मीटिंग

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रधान कार्यालय में 16वीं बोर्ड ऑफ काउंसिलर मंडली की बैठक का आयोजन किया गया। मंगलवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रधान कार्यालय में आयोजित  बैठक में मेयर गौतम देव के साथ ही डिप्टी मेयर, नगरनिगम चेयरमैन व विपक्षी पार्षद उपस्थित थें।

बैठक शुरू होने पर मेयर गौतम देव ने बोर्ड की मंजूरी के लिए कई प्रस्ताव पेश किए। इनमें किस सेक्टर में कितना खर्च होगा, इस पर भी प्रकाश डाला गया। बोर्ड की इस बैठक में मौजूद विपक्षी पार्षदों ने मेयर द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा किया। साथ ही कई नए प्रस्ताव भी पेश किए हैं।

राज्य के परिवहन मंत्री ने उत्तर बंगाल के 8 जिलों के परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

सिलीगुड़ी। राज्य के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने उत्तर बंगाल के आठ जिलों के परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मंगलवार को सिलीगुड़ी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में यह बैठक आयोजित हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में परिवहन विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी और कुछ नये कार्यों पर चर्चा की गयी। इस बैठक में उत्तर बंगाल के 8 जिलों के एआरटीओ, आरटीओ, जिलाधिकारी एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। इस दिन मंत्री ने परिवहन से जुड़े कार्यों की प्रगति पर चर्चा की।

कॉफीन के अंदर से 64 किलो गांजा बरामद, घटना में एसटीएफ ने महिला सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। अनोखे तरीके से कॉफीन के अंदर छिपाकर गांजे की तस्करी के मंसूबे को राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अधिकारियों ने नाकाम कर दिया है। घटना में एसटीएफ ने 64 किलो गांजा जब्त करने के साथ ही एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों के नाम समीर दास, अपूर्व दे, पप्पू मोदक और सरस्वती दास हैं। इन सभी का घर कूचबिहार जिले के दिनहाटा में है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एंबुलेंस का मालिक और ड्राइवर समीर दास भी शामिल है।

यह भी पढ़ें:  अमरनाथ यात्रा : जम्मू आधार शिविर से 6,600 से अधिक तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था रवाना

अपूर्ब दे दिनहाटा में एक प्राइवेट ट्यूटर है। एंबुलेंस के अंदर कॉफीन में से 18 पैकेटों में 64 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को फूलबाड़ी इलाके में एसटीएफ पहले से अलर्ट पर थी। सुबह करीब 11 बजे जब एंबुलेंस इलाके में पहुंची तो उसमें छापा मारते ही गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में एसटीएफ को पता चला कि जब्त गांजा को त्रिपुरा के अगरतला से बिहार के बेगूसराय भेजा जा रहा था। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक तस्करों से बिहार स्थित उनके गिरोह के कई सदस्यों के मोबाइल नंबर भी जुटाए गए हैं। न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने कुछ धाराओं के तहत पकड़े गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित हुए मृगांक अग्रहरी
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  सिलीगुड़ी में 7वां गीतांजलि आम महोत्सव शुरू
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + nineteen =