72813e41 9d87 407b ac91 247af9eaab3b

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन

मालदा। 30 मई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंगलवार की सुबह मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। आज सुबह भारतीय जनता पार्टी ने आइहो बस स्टैंड मोड़ से बुलबुलचंडी अस्पताल तक 4 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया। मैराथन में भाग लेने के लिए 98 युवाओं ने नामांकन किया था। इस दौरान कार्यक्रम में उत्तर मालदा सांसद खगेन मुर्मू, मालदा विधानसभा विधायक गोपाल चंद्र साहा, हबीबपुर प्रखंड संयोजक अर्जुन हालदार, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष व भाजपा समर्थक मौजूद रहे।

उत्तर मालदा के सांसद खगेन मुमू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर कहा, यह मैराथन 30 मई से शुरू हुई और आगामी 30 जून तक चलेगी। पहले दिन का दौड़ खत्म होने पर प्रथम, द्वितीय  व तृतीय स्थानाधिकारियों को पुरस्कृत किया गया।

भाजपा के हथकरघा एवं बुनकर प्रकोष्ठ का उत्तर बंगाल अंचल सम्मेलन तूफानगंज में आयोजित

कूचबिहार। भाजपा के हथकरघा एवं बुनकर प्रकोष्ठ का उत्तर बंगाल अंचल सम्मेलन तूफानगंज के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए तृणमूल नेताओं पर हमला बोला। अभिषेक बनर्जी से शुरू करते हुए और तृणमूल के स्थानीय नेताओं को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, मंच तैयार है, रोशनी तैयार है, बस खेल शुरू होना है। दिनहाटा शीतलकुची जैसे इलाकों में जहां कभी तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं का दमन किया और ऐसी स्थिति पैदा कर दी जहां भाजपा का नामो निशान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें:  अमित शाह ने कहा : बंगाल में भाजपा सरकार होती तो किसी की हिम्मत नहीं होती रामनवमी की शोभायात्रा पर हमले करने की

फिलहाल उन इलाकों में भाजपा इतनी मजबूत है कि भविष्य में उन इलाकों में तृणमूल कांग्रेस नाम की कोई चीज नहीं होगी। सुकांत मजुमदार ने तृणमूल कांग्रेस के लिए गुंडागर्दी करने वालों को सावधान हो जाने को कहा। उन्होंने कहा कि फिलहाल अणुव्रत मंडल तिहाड़ जेल में है। कुछ दिनों में मुख्यमंत्री का भतीजा वहां चला जाएगा। यदि इतना बड़े रथी महारथी चोरी करके जेल जा सकता है तो फिर ये छोटे मोटे गुंडों का क्या हाल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर तृणमूल के गुंडों ने अपनी हरकतों पर काबू नहीं किया तो उनके साथ कठोर बर्ताव किया जाएगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  फरक्का एक्सप्रेस में पांच कछुए के साथ 2 महिला गिरफ्तार
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  मालदा : चतरा बिल की भराई के आरोप पर जिलाधिकारी ने दिये जांच के आदेश
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =