IMG 20210531 WA0011

तिरंगा काव्य मंच का 14वां मासिक ऑनलाइन कवि सम्मेलन एवं मुशायरा सम्पन्न

राम पुकार सिंह “पुकार” गाजीपुरी, कोलकाता : तिरंगा काव्य मंच का 14वां मासिक ऑनलाइन कवि सम्मेलन एवं मुशायरा रविवार 30 मई को नव साहित्य त्रिवेणी के सम्पादक आदरणीय डॉ. कुंवर वीर सिंह मार्तण्ड एवं बरेली के उस्ताद शायर आदरणीय विनय सागर जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश कोठारी, अलका मित्तल, दीपिका दीप एवं डॉ. तन्हा ने शुरू से अंत तक कवियों की हौसला अफजाई कर श्रोता के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गजल राज ने संचालन में भरपूर सहयोग किया।

इस अवसर पर कवि सम्मेलन का बेहतरीन संचालन कोलकाता से शिक्षिका एवं कवयित्री सुषमा राय पटेल ने किया। कवि सम्मेलन की शुरुआत निखिता पांडे के सुमधुर सरस्वती वंदना से की गई।

इस कवि सम्मेलन में रचना पाठ करने वाले प्रमुख रचनाकार निखिता पांडे, डॉ. निर्मला शर्मा, कवि रंजन मिश्रा, प्रो. प्रेम शर्मा, चंचल हरेंद्र वशिष्ट, हीरा लाल जायसवाल, रीमा पांडे, डॉ. सुभाष चन्द्र शुक्ल, चन्द्रिका प्रसाद पाण्डेय ‘अनुरागी’, सुदामी यादव, विश्वजीत शर्मा ‘सागर’, कमल पुरोहित ‘अपरिचित’, गजेन्द्र नाहटा, डॉ. सुशील शर्मा, सुषमा राय पटेल, डॉ. कुंवर वीर सिंह मार्तण्ड थे।

यह भी पढ़ें:  भवानीपुर कॉलेज में नए दाखिल विद्यार्थियों का "दि पर्पल पैच ओरिएंटेशन 2024" संपन्न

इस अवसर पर मुशायरे के संचालन का कार्य राजस्थान की मशहूर शायरा कामिनी व्यास रावल ने प्रशंसनीय ढंग से किया। सभी ने इनके बेहतरीन संचालन की सराहना की। इस मुशायरा सम्मेलन में कृष्ण कुमार दूबे, व्यंजना आनंद ‘मिथ्या’, शैलेन्द्र मिश्रा देव, डी.पी. लहरे ‘मौज’, राम पुकार सिंह “पुकार” गाजीपुरी, राम शिरोमणि उपाध्याय ‘पथिक’, अंजु छारिया, यूनुस शेख़, राज शुक्ल ‘राज’, सरफराज हुसैन ‘फराज’, शम्भू लाल जालान ‘निराला’, सारिक खान, अंजुमन मंसूरी ‘आरज़ू’, कामिनी व्यास रावल, नफ़ीस परवेज, डॉ. भागिया ‘ख़ामोश’, विनय कुमार जायसवाल आदि ने अपनी स्वरचित गजलों से सभी का मन जीता और खूब वाह-वाही बटोरी। कार्यक्रम के अंत में संयोजक शम्भू लाल जालान ‘निराला’ ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  विरोधी ट्रेड यूनियनों व मालिक पक्ष में बने सहमति तो न्यूनतम मजदूरी पर लगेगी सरकार की मुहर- मलय घटक
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  रामा श्रीनिवास 'राज' की गज़ल
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 9 =