Horo

07 सितंबर : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
07 सितम्बर 2023, गुरुवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत ज्यादा होगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याएं कम होंगी। मान-सम्मान मिलेगा। मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। बुद्धि का प्रयोग सही ढंग से करें। व्यापार – व्यवसाय व नौकरी से अनुकूलता बनी रहेगी। नए मित्र बनेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आलस्य रहेगा लेकिन स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। बाहर का खाना खाने से परहेज करें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन सही रहेगा। बेवजह किसी से विवाद होने से बचें। कोई शुभ खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का पाया आपके साथ रहेगा। काम में मन लगेगा। मन में सकारात्मक संवेदनशीलता अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। भागदौड़ रह सकती है। जोखिम न उठाएं। अकारण क्रोध व उत्तेजना से बचें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी। स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। निवेश में लाभ होगा। घर में सभी सदस्य आनंदपूर्वक रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन थौड़ा व्यस्त रहेगा। मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। काम में उत्साह व प्रसन्नता से ध्यान दे पाएंगे। वाद-विवाद से अपना पक्ष मजबूत कर पाएंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।

यह भी पढ़ें:  हावड़ा : सारथी फाउंडेशन का 10वां सेवा कार्य, भोजन वितरण कार्यक्रम संपन्न

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सही रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यस्‍थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी। नए काम हाथ में आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सही रहेगा। मन धार्मिक अनुष्ठान के प्रति आकर्षित होगा। धन लाभ के योग है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वयं व बच्चों के लिए समय निकाले। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यालय में सहयोगियों से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मनोनुकूल रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन सामान्य रहेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यापार अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। प्रमाद से बचें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कारोबार से लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। घर के सभी सदस्य प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। संगीत आदि में दिलचस्पी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें:  25 अप्रैल 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन बेहतर रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर-मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। विवेक का प्रयोग करें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सामान्य रहेगा। रोजगार बढेगा। मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा और लाभ होगा लेकिन फालतू खर्च करने से परहेज करें। लाभ के अन्य अवसर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। दुष्टजन से दूर ही रहे। स्वास्थ्य लाभ वृद्धि होगी।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
07 सितंबर 2023 गुरूवार
हिन्दी माह भाद्रपद

तिथि अष्टमी 04:13:40pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र रोहिणी 10:23:47am
योग वज्र 10:00:16pm
करण कौलव 04:13:40pm
करण तैतुल 04:47:11am
चन्द्र राशि वृषभ till 11:11:32pm
चन्द्र राशि मिथुन from 11:11:32pm
सूर्य राशि सिंह
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (नल) पिंगल
विक्रम संवत 2080
शक संवत 1945

वाराणसी
सूर्योदय 06:03:43am
सूर्यास्त 06:29:47pm
चंद्रास्त 01:16:00pm
चंद्रोदय 11:55:32pm
सूर्योदय
लग्न सिंह 19°58′, 139°58′
सूर्य नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी
चन्द्र नक्षत्र रोहिणी

आज जन्में बच्चों का नक्षत्र पद, चरण
वु रोहिणी 10:23:47am
वे मृगशीर्षा 04:46:28pm
वो मृगशीर्षा 11:11:32pm
का मृगशीर्षा 05:38:53am

आज का दिशा शूल दक्षिण

यह भी पढ़ें:  16 अप्रैल 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 18 =