Horo

06 जुलाई : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
06 जुलाई 2023, गुरुवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन आनंदित रहेगा। जो लोग कपड़े का बिजनेस करते है आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। लम्बे समय से चली आ रही स्वास्थ संबंधी समस्याओं का अंत होगा। इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको कुछ धार्मिक कार्य करने का मौका मिल सकता है। व्यस्त रहने से थकान महसूस हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा तथा आप चिंतामुक्त रहेंगे। जो लोग जूतों का बिजनेस करते है उनके बिजनेस का विस्तार हो सकता है। जो छात्र कॉमर्स फील्ड से है उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके शिक्षक भी आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होने की ज्यादा संभावना है। सारी परेशानिया दूर होंगी, परिवार के साथ समय बिता सकते है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ होने के योग बनते दिख रहे है, किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। घर के कार्यों में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के शिक्षकों को पदोन्नति भी मिल सकती है। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग वाहन खरीदना चाहते है उनके लिए दिन उत्तम है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग लोहे का बिज़नेस करते है उनके व्यापार का विस्तार होगा। आपके स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बदलते मौसम का ध्यान रखने की जरुरत है। मुश्किलों का अंत होगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। जो लोग वकालत कर रहे है उनको कोई बड़ा केस मिल सकता है। आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। महिलाओें के घर के काम समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे उन्हे राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी के बीच में बोलने से बचना होगा।

यह भी पढ़ें:  सितंबर के लॉकडाउन के बारे में केंद्र के साथ चर्चा करेगी बंगाल सरकार

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिये दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है जिससे उन्हें लाभ होगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचें। छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलकर आपका दिन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते है आज उन्हें नई उपलब्धियाँ प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य पुरुषों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनको उच्च अधिकारी से तारीफ मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। बच्चों के साथ शाम को खेलने में थोड़ा समय बिता सकते हैं।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। जो लोग वकील है आपको किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जमीन खरीदना चाहते है उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक स्थित्ति पहले से बेहतर होंगी।

यह भी पढ़ें:  08 जनवरी 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर है। उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं समाज में उन्हें प्रसद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़ी म्युजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो दिन बहुत बढ़िया है, सफलता प्राप्त होगी। सेहत बढिया रहेगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे है, ऑफिस में उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। लवमेट के लिए दिन काफी अच्छा है। जो युवक नौकरी की तलाश कर रहें हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपको किसी से उपहार मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं आपके विचारों का सम्मान होगा, आपकी लेखनी की तारीफ हर जगह होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद रहेगा। किसी अपने के बारे में चिंता सताएगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। समाजिक संगठन से जुड़े लोगों को समाज में उनका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हर काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की प्राप्ति के रास्ते साफ होंगे। पेट से सम्बंधित वेदना से बचें।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
6 जुलाई 2023, गुरूवार
हिन्दी माह श्रावण

तिथि तृतीया 06:29:48am
तिथि चतुर्थी 03:12:00am (क्षय )
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र धनिष्ठा 12:24:06am
योग प्रीति 11:58:43pm
करण विष्टि भद्र 06:29:48am
करण बव 04:48:35pm
करण बालव 03:12:00am
चन्द्र राशि मकर till 01:37:24pm
चन्द्र राशि कुम्भ from 01:37:24pm
सूर्य राशि मिथुन
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (नल) पिंगल
विक्रम संवत 2080
शक संवत 1945

यह भी पढ़ें:  बंगाल में टीके की दूसरी खुराक के लिए समय पर नहीं पहुंचे 18 लाख लोग : रिपोर्ट

वाराणसी
सूर्योदय 05:05:07 am
सूर्यास्त 06:43:18pm
चंद्रास्त 07:54:30 am
चंद्रोदय 09:34:50pm
सूर्योदय
लग्न मिथुन 19°31′, 79°31′
सूर्य नक्षत्र आद्रा
चन्द्र नक्षत्र धनिष्ठा
आज जन्में बच्चों का नक्षत्र पद, चरण
गा धनिष्ठा 08:15:44
गी धनिष्ठा 01:37:24
गु धनिष्ठा 07:00:08pm
गे धनिष्ठा 12:24:06am
आज का दिशा शूल दक्षिण

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *