Horo

05 सितंबर : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
05 सितम्बर 2023, मंगलवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा, थौड़ी दौड़ धूप रह सकती है। अपनी बारी का इंजतार करें। समय की महत्ता को समझे। संतान के लिए समय दें क्योंकि उनके सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें व आराम के लिए समय निकालें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
किसी के बहकाने से अपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में दर्द रह सकता है। समाज में नाम होगा। जो लोग दूसरे के लिए मांगते है, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खुद के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मान – सम्मान बढेगा। जीन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। तबीयत सही नहीं है तो बीमारी में दवाई असर कम करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं। धर्म में रूचि बढ़ेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का आपका दिन अनुकूल रहेगा। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।दूसरों से मिलकर खुशी होगी ।कार्य सिद्ध होंगे।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन सामान्य रहेगा। हर किसी पर आखें बंद करके विश्वास न करें। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार का सम्मान करें। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद से बचें। आध्यात्मिक ज्ञान में रूचि बनाएँ।

यह भी पढ़ें:  हिन्दी के विकास में बंगाल का अक्षुण्ण योगदान रहा : प्रो सोमा बंद्योपाध्याय

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा। भगवान पर भरोसा रखें।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त करें। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। खुद के लिए समय अवश्य निकालें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज समय की महत्ता को समझे और समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन सामान्य रहेगा । व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। पक्षियों का दाना पानी डालें। धर्म में रूचि बढेगी स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें:  29 अगस्त : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों आदि के विवाह की चिंता रहेगी। गाय को हरा चारा डालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका समय बेहतरीन होगा इसलिए समय का सदुपयोग करें । जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
05 सितम्बर 2023, मंगलवार
हिन्दी माह भाद्रपद

तिथि षष्ठी 03:45:34pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र भरणी 08:58:51am
योग व्याघात 11:22:16pm
करण वणिज 03:45:34pm
करण विष्टि भद्र 03:35:31am
चन्द्र राशि मेष till 02:59:31pm
चन्द्र राशि वृषभ from 02:59:31pm
सूर्य राशि सिंह
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (नल) पिंगल
विक्रम संवत 2080
शक संवत 1945

वाराणसी
सूर्योदय 06:03:05 am सूर्यास्त 06:31:46pm
चंद्रास्त 11:15:56 am
चंद्रोदय 11:20:46pm
सूर्योदय
लग्न सिंह 18°2′, 138°2′
सूर्य नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी
चन्द्र नक्षत्र भरणी

आज जन्मे बच्चों का नक्षत्र पद, चरण
लो भरणी 08:58:51am
अ कृत्तिका 02:59:31pm
ई कृत्तिका 09:03:06pm
उ कृत्तिका 03:09:35am

आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  मच्छ मणि रत्न गोमेद से भी १० गुणा अति लाभदायक

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 16 =