टीएमसी में शामिल हुए यशवंत सिन्हा, कहा- चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रही

कोलकाता। Yashwant Sinha Join TMC : पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए है। इस मौके पर यशवंत सिन्हा ने आरोप लगाया कि प्रजातंत्र की ताकत प्रजातंत्र की संस्थाएं होती हैं। आज लगभग हर संस्था कमजोर हो गई है, उसमें देश की न्यायपालिका भी शामिल है। हमारे देश के लिए ये सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है ।सिन्हा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी।

बंगाल से पूरे देश में एक संदेश जाना चाहिए कि जो कुछ मोदी और शाह दिल्ली से चला रहे हैं, अब देश उसको बर्दाश्त नहीं करेगा। सिन्हा ने आरोप लगाया कि मैं बहुत अफसोस के साथ कह रहा हूं कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रही है। तोड़-मरोड़ कर चुनाव (8 चरणों में मतदान) कराने का फैसला मोदी-शाह के नियंत्रण में लिया गया है और भाजपा को फायदा पहुंचाने के​ ​ख्याल से लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *