Images 2021 03 13T165730.537

मेहमानों के सामने बच्चा जिद करे तो उसे पीटने के बजाए करें ये 5 काम, दोबारा नहीं करेगा जिद

क्या आपका बच्चा भी मेहमानों के सामने जिद करता है? हालांकि कुछ बच्‍चे ऐसी जिद अक्‍सर करते हैं। जाहिर है कि माता-पिता के लिए यह व्यवहार बहुत निराशाजनक हो सकता है। मगर ऐसे बच्‍चों को काबू करने के उपाय हैं।

जिद्दी बच्‍चों को कैसे समझाएं?
यह तो हम सब ही जानते हैं की बच्चों को पालना व समझाना कोई आसान बात नहीं होती है। बच्चे किसी भी जगह बिना परिस्थिति की परवाह किए बिना ही कुछ भी चीज की मांग सामने रख देते हैं और यदि आप उनकी मांग पूरी नहीं करते हैं तो वह जिद करने लगते हैं और रोने के नाटक करना शुरू कर देते हैं जिससे न केवल आप बल्कि आस पास के लोग भी परेशान हो जाते हैं। यदि आप बच्चे भी इतने ही जिद्दी हैं और आपकी पब्लिक में या किसी मेहमान के आने पर बहुत जिद लगाते हैं तो उन्हें डांटने या पीटने की बजाय कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1) उनका ध्यान किसी और काम में लगा दें : यदि आपका बच्चा बात नही मान रहा है या बहुत रो रहा है तो, आप उसे चुप कराने के लिए उसका ध्यान किसी और काम में लगा दें। जिस वजह से वह व्यस्त हो जाए और रोना भूल जाए। आप इस स्थिति में उनका मन पसंद खेल चला कर या कोई खाने की चीज उन्हें दे कर उनका ध्यान भटका सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  लाइफस्टाइल के नए स्प्रिंग समर कलेक्शन के साथ मनाइये खुशियों का जश्न

2) उनकी बात को भी समझें : बच्चे बिना कारण के नही रोते हैं। इसलिए आपको सबसे पहले उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए की वह आखिर कार क्या कहना चाह रहे हैं और किस बात की जिद कर रहे हैं। यदि आप उनकी जिद को पूरा करने में समर्थ हैं तो उनकी जिद पूरी कर दीजिए जिससे वह और अधिक न रोए।

3) उनसे बहस न करें : यदि आप अपने बच्चे की बात को समझे बिना ही उसे डांटेंगे या उसे पीटने की कोशिश करेंगे तो वह इससे चुप नही होंगे, बल्कि और भी ज्यादा रोएंगे। इससे स्थिति संभलने की बजाय और अधिक बिगड़ सकती है। इसलिए अपने बच्चे की जिद को पहले ही मना करने की बजाय उसे समझने की कोशिश करें।

4) झूठे वादे न करें : यदि आप अपने बच्चे को किसी चीज को दिलाने हेतु वादा करते हैं तो उसे वह चीज दिलवा दें। उनसे कभी भी किसी चीज को लेकर झूठे वादे न करें। इससे वह बाजार में या कही भी वह चीज दिखने के बाद तो रोएगा ही साथ में उनका आप से भरोसा भी उठेगा। इसलिए हमेशा अपने बच्चों से वही वादा करें जिसे आप पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  भूलकर भी पहली डेट पर नहीं करें ये बातें, वरना बिगड़ सकता है आपका रिश्ता

5) उनके प्रश्नों का उत्तर दें : जब आपका बच्चा कोई सवाल पूछता है और आप उसे मेहमानों के सामने इग्नोर कर देते हैं तो उसकी यह जिज्ञासा और भी ज्यादा बढ़ेगी और इससे वह और भी ज्यादा जिद्दी होकर यह सवाल पूछेंगे। इसलिए उनसे बहस करने की बजाय प्यार व शांतिपूर्ण तरीके से उनके सवाल का जवाब दें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  विख्यात ऑस्ट्रेलियाई प्राकृतिक चिकित्सक और अंतर्राष्ट्रीय लेखिका बारबरा ओ'नील मई में पहली बार भारत आएंगी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =