World Homeopathy Day celebrated on Hahnemann's birthday

हैनीमैन के जन्मदिन पर विश्व होम्योपैथी दिवस पालित

Kolkata Hindi News, खड़गपुर : होम्योपैथी के जनक महात्मा सैमुअल हैनिमैन के जन्मदिन को पूरे विश्व में होम्योपैथी दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेदिनीपुर होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल और कॉलेज के पूर्व छात्र परिषद की पहल से इस दिन को पूरे सम्मान के साथ मनाया गया।

विश्व होम्योपैथी दिवस पर  सुबह पूर्व छात्र संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. श्रीमंत साहा, डॉ. अनिल महाकुल, महासचिव डॉ. बिमल कुमार ने कॉलेज परिसर में स्थित हैनीमैन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. चपलकांति भट्टाचार्य और अन्य डॉक्टर, प्रोफेसर, जूनियर डॉक्टर और छात्र प्रतिनिधि शामिल थे। आयोजकों द्वारा इनडोर और आउटडोर मरीजों के बीच फल और केक वितरित किए गए।

फिर आउटडोर परिसर में एक संक्षिप्त समारोह में प्राचार्य ने अन्य डॉक्टरों के साथ महात्मा हैनिमैन की जीवनी, उनके संघर्ष और इस देश में चिकित्सा के क्षेत्र में होम्योपैथी के महत्व पर चर्चा की। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर. जगदीश द्वारा किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *