30 दिनों तक काम नहीं मिलने पर श्रमिकों ने दी आत्महत्या की धमकी

Kolkata Hindi News, कोलकाता। काकसा  के बंशकोपा आद्योगिक क्षेत्र में एक निजी फैक्ट्री के गेट के सामने श्रमिकों  ने  विरोध प्रदर्शन किया।  इस दिन तृणमूल मजदूर संगठन के करीब 72 मजदूर निजी फैक्ट्री के गेट के सामने धरना पर बैठ गये। मजदूरों ने 30 दिन तक काम नहीं मिलने पर भूख हड़ताल करने और फैक्ट्री के गेट पर आत्महत्या करने की धमकी दी है।

ज्यादातर मजदूर अनुसूचित जाति और जनजाति के हैं। मजदूरों के विरोध के कारण फैक्ट्री के गेट एरिया में तनाव फैल गया। मजदूरों की शिकायत है कि काम की मांग को लेकर वे पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं। उनसे पिछले साल दिसंबर से इस साल फरवरी तक महीने में 15 दिन काम करने का वादा किया गया था।

फरवरी और मार्च के बाद अब अप्रैल आ गया है लेकिन अभी तक काम नहीं मिला। मजदूरों की शिकायत है कि अब फैक्ट्री के अधिकारी उनसे कह रहे हैं कि उन्हें अब भी रोटेशन यानी 15 दिन काम करना होगा।

यूनियन कार्यकर्ताओं की शिकायत है कि लगातार दूसरे राज्यों से मजदूर आ रहे हैं और मिल चल भी रही है लेकिन उन्हें 30 दिनों तक काम नहीं दिया जाता है, बताया जाता है कि फैक्ट्री की हालत अभी भी खराब है।

अप्रैल के पहले दिन से ही मजदूर 30 दिन काम की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मजदूरों की शिकायत है कि पहले से ही वेतन कम है, ऊपर से अगर उन्हें 15 दिन भी काम मिलता है तो उस पैसे से अपना परिवार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कांकसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस संबंध में फैक्ट्री अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

Note : यह खबर न्यूज़ एशिया एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है। इसके कंटेंट के लिए कोलकाता हिन्दी न्यूज जिम्मेदार नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *