Lalan Singh JDU

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए महिला आरक्षण भाजपा का सबसे बड़ा जुमला : ललन सिंह

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार का देश में महिला आरक्षण लागू करने का कोई इरादा नहीं है और यह विधेयक अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सबसे बड़ा जुमला है। यहां मीडियाकर्मियों से बात करते हुए ललन सिंह ने दावा किया कि हाल ही में संपन्न संसद का विशेष सत्र केंद्र द्वारा “इवेंट मैनेजमेंट” के रूप में आयोजित किया गया था।

सिंह ने कहा, “उन्होंने संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण विधेयक पारित कर दिया है, लेकिन इसे जमीन पर लागू करने और महिलाओं को सशक्त बनाने का उनका कोई इरादा नहीं है। सरकार ये बिल लेकर अब आई है,.अगर इरादा था तो नरेंद्र मोदी ने देश में साढ़े नौ साल के शासनकाल में इसे लागू क्यों नहीं किया?

”महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश में पहले जनगणना होगी और फिर परिसीमन आयोग बनेगा और परिसीमन होने के बाद महिला आरक्षण लागू होगा। इसमें कई साल लग जाएंगे। सच्‍चाई यह है कि केंद्र महिला आरक्षण विधेयक के नाम पर जुमलेबाजी कर रहा है।

यह भी पढ़ें:  जौनपुर : मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

उसका इसे जमीन पर लागू करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, “आरक्षण के भीतर आरक्षण देश की मांग है और इसलिए लोग जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहे हैं। जाति आधारित जनगणना के बाद हर जाति की संख्या सुनिश्चित की जाएगी और उसके अनुसार उन्हें आरक्षण दिया जाएगा।”

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  नेशनल हेराल्ड केस पर बोले अखिलेश यादव: ED जैसी एजेंसियों को खत्म कर देना चाहिए
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 20 =