Crime scene tape of mysterious case in cenematic tone with copy space

महिला से 30 हजार रुपये लिये थे उधार, मांगने गई तो कर दी हत्या

कोलकाता : महानगर में उधार दिये रुपये मांगने गई एक महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना टालीगंज थाना अंतर्गत क्षेत्र की है। मृतका की पहचान लक्ष्मी दास के रूप में हुई है। वह 4 नंबर डीएपीएस रोड की रहने वाली थी। परिवार सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी मुदियाली स्थित एक दफ्तर में काम करती थी।

जहां एक कर्मचारी शिव शंकर दास ने लक्ष्मी से 30 हजार रुपये उधार लिये थे। कई बार मांगने पर वह टाल जाता। इस बीच शिव शंकर ने शुक्रवार को रुपये लौटाने को कहा था। लक्ष्मी अपने रुपये लेने उसके घर गई थी लेकिन काफी देर होने के बाद नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने कई जगह ढूंढा लेकिन उसका कही पता नहीं चला।

तब उन्होंने इस मामले में पुलिस थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान इलाके से लक्ष्मी की शव बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। वहीं शिव शंकर दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =