मालदा में महिला ने एक साथ 3 पुत्रों को दिया जन्म

Kolkata Hindi News, मालदा। चांचल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में महिला ने एक या 2 नहीं बल्कि एक साथ 3 पुत्रों को जन्म दिया. मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर-1 ब्लॉक के रशीदाबाद ग्राम पंचायत के भक्तिपुर गांव की रहने वाली असबी खातून ने एक साथ तीन बेटों को जन्म दिया। यह खबर सुनते ही हरिश्चंद्रपुर के अधिकारी महिला के स्वागत के लिए थाने की पुलिस उसके घर पहुंची, उनके साथ समाजसेवक जियाउर्रहमान चौधरी भी उपस्थित थे।

महिला के हाथ में रविवार उन्होंने बच्चों को सर्दियों के कपड़े और कुछ भोजन सामग्री भी दिया। बहुत से लोगों ने जुड़वाँ बच्चों को जन्म देते देखा है, लेकिन एक ही समय में बिना किसी ऑपरेशन के तीन बच्चों को जन्म देना एक चमत्कार की तरह है। चिकित्सा विज्ञान में, इस घटना को दुर्लभ ही माना जाता है।

ज्ञात हो कि 8 जनवरी की रात मालदा के चांचल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के प्रसूति विभाग में महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार असबी को चांचल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के प्रसूति विभाग में भर्ती कराया गया था। इसके बाद रात 10 से 12 बजे के बीच महिला ने बिना सिजेरियन ऑपरेशन के 3 बेटों को जन्म दिया।

चांचल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रभारी मोहम्मद समीम ने बताया, महिला केवल 33 सप्ताह की गर्भवती थी। परिणाम स्वरूप प्रसव का खतरा था। हालांकि दो बच्चे और मां स्वस्थ हैं, एक बच्चे को एसएनसीयू में रखा गया है। चिकित्सकों ने बताया कि यह घटना चिकित्सा जगत में असामान्य नहीं है, लेकिन यह थोड़ा दुर्लभ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *