भाजपा सरकार की अराजकता को मिलकर देंगे मुंहतोड़ जवाब : खड़गे

नयी दिल्ली। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपनी अराजकता के कारण देश के समक्ष कई चुनौतियां पेश कर दी हैं और कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार राजनीतिक दल का सदस्य होने के नाते देश के लिए संकट पैदा कर रही इन चुनौतियों को मुंहतोड़ जवाब देना है। खड़गे ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित प्रमाण पत्र देने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर सीधा हमला किया। खड़गे ने कहा कि सरकार की अराजक नीतियों के कारण देश एवं समाज के समक्ष संकट पैदा हो गये हैं और कांग्रेस एक जिम्मेदार संगठन होने के नाते इन सब चुनौतियों का मुंहतोड़ जवाब देगी।

अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनके सम्मान में आयोजित इस समारोह को अपने लिए गर्व का विषय बताते हुए खड़गे ने कहा, “मेरे लिए गर्व का विषय है कि पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता को यह गौरव हासिल हुआ है कि वह उस महान पार्टी का दायित्व संभाल रहे हैं, खड़गे ने जिसको महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, जगजीवन राम जैसी महान राजनीतिक विभूतियों को आगे बढ़ाया है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र निर्माण जो महान भूमिका निभाई है और उसको बनाए रखना कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है, इसलिए पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए जो भी कदम वह उठाएंगे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को उनके साथ आगे बढ़कर उनका उत्साह बढ़ाना होगा। कांग्रेस एक जिम्मेदार संगठन होने के नाते इन सब चुनौतियों का मुंहतोड़ जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *