Dilip ghosh

बंगाल में BJP के खराब प्रदर्शन पर क्या बोले दिलीप घोष

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने अपनी चुनावी हार के पीछे साजिश की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा अपनी पकड़ को बरकरार रख पाने में क्यों नाकाम रही, इसके कारणों का पता लगाएंगे। घोष ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने बर्दवान-दुर्गापुर सीट पर पूरी मेहनत से चुनाव लड़ा लेकिन सफल नहीं हो सके।

उन्होंने कहा कि साजिश आदि राजनीति का हिस्सा हैं। मैं इसे इसी तरह लेता हूं। इसके बावजूद मैंने बहुत मेहनत की लेकिन सफल नहीं हो सका। राजनीति में हर कोई आपको पीछे धकेलने की फिराक में बैठा है।

घोष 2019 में मेदिनीपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे लेकिन इस बार उन्हें बर्दवान-दुर्गापुर सीट पर तृणमूल कांग्रेस के कीर्ति आजाद के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।

यह पूछने पर कि क्या सीट बदला जाना भी उनकी हार का एक कारण हो सकता है, घोष ने कहा कि सब कुछ संभव है। सभी फैसलों के निहितार्थ होते हैं। बंगाल की जनता तय करेगी कि क्या सही है और क्या गलत। जब पार्टी ने मुझसे कहा तो मैंने पूरी शिद्दत से उसे अंजाम दिया। मैंने पूरी ईमानदारी से चुनाव लड़ा। मैं एक अनुशासित कार्यकर्ता हूं। मेरी पार्टी ने मुझसे चुनाव लड़ने को कहा, मैंने लड़ा।

उन्होंने कहा, “बर्दवान एक मुश्किल सीट थी और जो लागे वहां गए, वे स्वीकार करेंगे कि सीट पर चुनौती थी। जिन लोगों ने मुझे इस सीट के लिए नामांकित किया, वे इस पर विचार करेंगे।”

वर्ष 2021 में भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रहे घोष ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में पार्टी अपनी पकड़ क्यों बरकरार रख पाने में नाकाम रही, इसके कारणों का पता लगाये जाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:  फिरहाद ने कहा बंगाल में 50 फीसदी लोग उर्दू बोलेंगे, भाजपा ने घेरा

उन्होंने कहा कि पार्टी 2021 तक तेज गति से आगे बढ़ रही थी लेकिन उसके बाद कैसे अपनी राह से भटक गई। हम 2021 तक जिस गति से आगे बढ़ रहे थे उस गति से आगे नहीं बढ़ सके। हमें इस साल बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए। कुछ कमी जरूर रही होगी। हमें इसकी जांच करनी चाहिए। हर चीज पर चर्चा होनी चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 18 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार उसकी संख्या घटकर 12 रह गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  कोर्ट ने भी कहा- कानूनी रूप से वैध नहीं है नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  बंगाल विधानसभा सत्र के समय को लेकर दूर हुई उलझन
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *