#West Bengal: असम में सुष्मिता देव बनेंगी TMC का चेहरा, पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज

Kolkata Desk : असम की भूतपूर्व कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक से मिलने के लिए कोलकाता में ही हैं। TMC सूत्रों के मुताबिक, ‘यदि वे TMC से जुड़ती हैं तो असम में पार्टी का बड़ा चेहरा बनेंगी। सोमवार को ही कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने वाली पूर्व सांसद सुष्मिता देव संभवत: TMC में शामिल होंगी। वे असम में पार्टी का चेहरा होंगी। वह आज ही कैमेक स्ट्रीट में TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक से कोलकाता में मुलाकात कर सकती हैं।

उनके टीएमसी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि सुष्मिता असम के सिलचर से कांग्रेस सांसद रह चुकी हैं और उनके पिता संतोष मोहन देव की भी राज्य की राजनीति में मजबूत पकड़ थी। पूर्व कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी थी। असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन तैयार कर चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से नहीं रोक सकी थी। सुष्मिता देव कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष भी थी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद TMC की नजर त्रिपुरा के साथ-साथ असम पर भी है। TMC ने असम के विधायक अखिल गोगोई को भी असम में पार्टी का नेतृत्व करने की पेशकश की है। हाल में असम के शिवसागर से विधायक और कृषक मुक्ति संग्राम समिति के नेता अखिल गोगोई ने ममता बनर्जी से मुलाकात की थी और भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाने का आह्वान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *