लक्खी भंडार योजना की राशि बढ़ने से महिलाओं में खुशी की लहर

Kolkata Hindi News, कोलकाता। राज्य के बजट में लक्खी भंडार योजना की राशि बढ़ा दी गयी है। इससे राज्य की महिलाओं में ख़ुशी की लहर है। इस घोषणा के बाद महिलाएं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दे रही हैं।

इस बीच पूर्वी मेदिनीपुर के पटाशपुर ब्लॉक के मथुरा क्षेत्र की महिलाओं ने एक प्रकार का समयपूर्व होली उत्सव मनाया। इस सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से 2 करोड़ 11 लाख महिलाओं को वित्तीय सहायता मिल रही है।

इस बार उस योजना में भत्ता दोगुना कर दिया गया है. प्रति माह सामान्य वर्ग की महिलाओं को पहले 500 रुपये से मिलते थे, जिसको 1000 रुपये कर दिया गया है।

Wave of happiness among women due to increase in amount of Lakhi Bhandar Yojanaअनुसूचित जाति, जनजाति की महिलाओं के लिए 200 रुपये बढ़ाये गये हैं। अब उन्हें प्रति माह 1200 रुपये मिलेंगे। इस घोषणा के बाद महिलाएं ममता बंधोपाध्याय की तस्वीर के साथ अबीर खेलकर उत्सव मना रही है।

मथुरा क्षेत्र की महिलाओं ने एक प्रकार का समयपूर्व होली उत्सव मनाया और इस अवसर पर मथुरा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष वरुण गिरी, महिला नेता मिताली जाना मौजूद थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *