विश्व भारती की वकील ने अमर्त्य सेन पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

Amartya Sen vs Vishwa Bharti, कोलकता। कुलपति बदल गए हैं, लेकिन विवाद विश्व भारती का पीछा नहीं छोड़ रहा है। विश्व भारती की वकील ने पूर्व कुलपति विद्युत चक्रवर्ती की भाषा में ही अमर्त्य सेन पर हमला बोला है। सिउरी कोर्ट में विश्व भारती और अमर्त्य सेन के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच मीडिया के सामने आकर विश्व भारती की वकील सुचरिता बिस्वास ने कहा कि अमर्त्य सेन पूरे मामले में झूठ बोल रहे है।

भारत के विकास में उनका कोई योगदान नहीं है। उन्होंने विश्व भारती में एक भी क्लास नहीं ली लेकिन देश का नाम दुनिया के पटल तक पहुंचाने वाले विश्व भारती की जमीन अमर्त्य सेन हड़पना चाहते हैं। यदि वे गुरुदेव की जमीन लेने की सोच रहे है तो यह उसकी बेशर्मी और असभ्यता का प्रतीक है। विश्व भारती की वकील सुचरिता बिस्वास ने अमर्त्य सेन के नोबेल पुरस्कार पर भी सवाल उठाए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *