![](https://kolkatahindinews.com/wp-content/uploads/2024/12/banner.jpg)
कोलकाता। नोबेल विजेता अमर्त्य सेन को विश्व भारती विश्वविद्यालय की जमीन को कथित तौर पर कब्जा करने के मामले में एक बार फिर नोटिस दिया गया है। विश्व भारती प्रबंधन की ओर से दिए गए नोटिस में 15 दिनों का समय दिया गया है। इस समय सीमा के भीतर उन्हें मकान और जमीन खाली करने को कहा गया है। विश्वविद्यालय ने अपने नोटिस में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर वह इसका अनुपालन नहीं करेंगे तो विश्वविद्यालय अपनी जमीन को खाली कराने के लिए बल प्रयोग करने से भी पीछे नहीं हटेगा।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी विश्व भारती की ओर से अमर्त्य सेन को नोटिस दिया गया था जिसमें उन्हें जल्द से जल्द विश्वविद्यालय की जमीन खाली करने को कहा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि जमीन उनकी है। जिलाधिकारी को सब कुछ पता है। वह जून महीने से पहले बीरभूम नहीं लौटेंगे।
तब तक कानून व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। दरअसल विश्वविद्यालय की ओर से अमर्त्य सेन के पिता को रहने के लिए लीज पर जमीन दी गई थी। उनके मरने के बाद कायदे से जमीन विश्वविद्यालय को लौटाई जानी चाहिए थी लेकिन अमर्त्य सेन ने दावा किया है कि जमीन उनकी है और नहीं लौटाएंगे।