0120ecae 4704 4919 853f 5cd1b4d225c6

सृजनी आवृत्ति संस्था के वार्षिक समारोह में झूमे दर्शक

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। जंगल महल के पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के रवीन्द्र निलय में सृजनी आवृत्ति संस्था का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। संस्था की ओर से इन्द्राणी दासगुप्ता व अंशुमान दासगुप्ता ने सभी का स्वागत किया। प्रसिद्ध वयोवृद्ध कवि निलय मित्रा ने रवींद्रनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर संगीतकार जयंत साहा, भारती बनर्जी, रथींद्रनाथ दास, प्रख्यात कलाकार युगल अमिय पाल और मालविका पाल, नाटककार प्रणब चक्रवर्ती, प्रख्यात बाल साहित्यकार प्रदीप देव बर्मन, रवीन्द्र स्मृति समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर जगबंधु अधिकारी और सचिव लक्ष्मण चंद्र ओझा आदि भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कविता पाठ के अलावा संगीत व नृत्य की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वैष्णव पदावली नृत्य रहा। वैष्णव पदावली वाचन और नृत्य को मिलाकर मेदिनीपुर शहर की प्रमुख नर्तकियों मेहुली देवनाथ, देवारती मुखर्जी, आयुषी कर और अन्वेषा साहा ने नृत्य के माध्यम से वैष्णव पदावली के विभिन्न चरणों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में आयोजन संस्था के सभी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के गायन प्रस्तुत किये। इस संस्था द्वारा आमंत्रित ‘कथामाला’ कलाकारों ने गायन प्रस्तुत किया और ओंकार संगीत मंडली के छात्रों ने संगीत प्रस्तुत किया।

इसके अलावा मशहूर बाल कलाकार अर्नब चक्रवर्ती और कोलकाता के बाल कलाकार विजय बनर्जी ने अपनी प्रस्तुति से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। सभी कार्यक्रम सुप्रसिद्ध कलाकार कौस्तुभ बंदोपाध्याय और सुतनुका मित्र माईती द्वारा सुचारु रूप से संपन्न किए गए। कार्यक्रम में शहर के सांस्कृतिक जगत के अधिकांश लोग शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के अंत में संस्था की प्राचार्या इन्द्राणी दासगुप्ता एवं अंशुमान दासगुप्ता ने संस्था की ओर से सभी के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =