9181059a d0a8 4e8e 8a3b b6c97d84a202

कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद और समाज की चुनौतियां विषय पर आभासी संगोष्ठी संपन्न

उज्जैन। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के तत्वावधान में 254वीं आभासी संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय- उपन्यास कथा सम्राट – मुंशी प्रेमचंद और समाज की चुनौतियां गोष्ठी में मुख्य वक्ता प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा, हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासन, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने अपना मंतव्य देते हुए कहा कि- प्रेमचंद से जुड़ना लोकतंत्र से जुड़ना है। संवैधानिक मूल्यों के साथ खड़ा होना है। समारोह के अध्यक्ष डॉ. शहावुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख ने अध्यक्षीय भाषण में कहा- प्रेमचंद्र सच्ची भारतीयता की पहचान हैं।

विशिष्ट वक्ता राष्ट्रीय मार्गदर्शक डॉ. हरि सिंह पाल महामंत्री नागरी लिपि परिषद, दिल्ली ने कहा- प्रेमचंद्र का साहित्य कालजई साहित्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा, पूर्व शिक्षा अधिकारीने कहा- कफन कहानी के माध्यम से सारे आदर्शों पर कफन डाल उन्होंने कहा जीवन का आदर्श कुछ और ही है। मुख्य अतिथि डॉ. रजनी गुप्त सरकारी बैंक में पूर्व मुख्य प्रबंधक, लखनऊ ने कहा- प्रेमचंद्र प्रेम को संयम और कर्तव्य परायणता की ओर ले जाते हैं। अरुणा शराफ, इंदौर ने कहा- समाज सुधारक और यथार्थवादी विचारक हैं प्रेमचंद।

यह भी पढ़ें:  केशपुर : मुगबासन स्पोर्टिंग क्लब की प्रतियोगिता में दिखी फुटबॉल के प्रति दीवानगी

डॉ. शहनाज शेख, राष्ट्रीय सचिव ने कहा- इनके बिना हिंदी साहित्य का इतिहास अधूरा है। सुवर्णा जाधव, पुणे, महाराष्ट्र, कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने कहा- प्रेमचंद ने यथार्थवादी साहित्य लिखा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रश्मि चौबे, गाज़ियाबाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महिला इकाई, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अरुण सराफ की सरस्वती वंदना से हुआ। स्वागत भाषण डॉ. प्रभु चौधरी, महासचिव, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने दिया। प्रस्तावना शैली भागवत, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, ने प्रस्तुत की और आभार व्यक्त श्वेता मिश्रा ने किया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  “शायराना एक कारवां” संस्था द्वारा ऑनलाइन मुशायरा सफलता पूर्वक संपन्न
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  डीपी सिंह की रचनाएं
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =