F76034f3 050d 4296 b951 46dd0ac601b3

‘जवान’ का पहला गाना ‘जिंदा बंदा…’ जारी

काली दास पाण्डेय, मुंबई। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की नवीनतम प्रस्तुति ‘जवान’ का पहला गाना ‘जिंदा बंदा…’ जारी कर दिया गया है। ये एक सेलिब्रेटरी ट्रैक है जो अनिरुद्ध के सिग्नेचर म्यूजिक प्रतिभा के साथ जीवंत हो उठता है, जो हर किसी को झूमने के लिए मजबूर करने का वादा करता है। अनिरुद्ध, जो हाल के समय की कुछ सबसे बड़ी हिट्स, जैसे ‘वाथी कमिंग’, ‘अरेबिक कुथु’ और अन्य में अपने कमाल के म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं।

गीतकार इरशाद कामिल के लीरिक्स के साथ संगीतकार अनिरुद्ध न केवल ‘जवान’ के लिए पूरे एल्बम की रचना की, बल्कि एनर्जी से भरपूर इस डांस नंबर को अपनी आवाज भी दिया है। गाने को शोबी ने कोरियोग्राफ किया हैं, जो ट्रैक की ऊर्जा को बढ़ाता है और जो यकीनन दर्शकों को दीवाना कर देगा।इस गाने की शूटिंग पांच दिनों तक चली थी। प्रतिफल स्वरूप यह गाना फिल्म की भव्यता और जीवंतता को जाहिर करता है।

इस म्यूजिक ट्रैक में शाहरुख खान की बेजोड़ एनर्जी और डांस मूव्स को 1000 से अधिक प्रतिभाशाली फीमेल डांसर्स के साथ दिखाया गया है। यह गाना आकर्षक विजुअल्स और अनिरुद्ध की शानदार धुनों का एकदम परफेक्ट मेल है। संगीत प्रेमियों के लिए यह गाना अब सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफार्मों पर हिंदी (जिंदा बंदा), तमिल (वंधा एडम), और तेलुगु (धूम्मे धूलिपेला) में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:  मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म 'वनवास' 20 दिसंबर को होगी रिलीज

अभिनेता शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जवान’ जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 7 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  मुरलीधरन के टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं अश्विन : हॉग
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =