कन्या राशि वालों को रहना होगा सतर्क, कैसा रहेगा आपका दिन देखें यहां

मेष: आज के दिन में आपके मित्रों व सहयोगियों का भी हिस्सा है अर्थात् मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। तनाव के क्षण आते-जाते रहेंगे। आवश्यक है कि आप आज जरूरी कर्तव्यों को पूर्ण कर लें।

वृष: आज सकारात्मक रवैया रखना होगा। आज आप अपनी कार्यप्रणाली से स्वयं भी प्रभावित रहेंगे। उत्साह से भरे हुए रहेंगे। आपको अपनी कार्यशैली थोड़ी बदलनी पड़ेगी।

मिथुन: आज परिस्थितियां बदली हुई रहेंगी, संभव है छोटी समस्या कोई बड़ा रूप ले ले। संभव है कि आपके आसपास के लोगों में कोई आपसे असहमत रहें। समस्याओं का समाधान सफलतापूर्वक खोज लेंगे।

कर्क: अपने परिश्रम के बल पर लोगों में अलग पहचान बनेगी। अपने ऊपर भरोसा रखें, आज आपको कार्य के घंटे में वृद्धि करनी पड़ सकती है। समय का पूर्ण उपयोग करें।

सिंह: पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बिना किसी पूर्व विचार के कोई निर्णय नहीं लें। मित्रों से सलाह करके ही निर्णय लें। दिन सामान्य रहेगा। अपनो केे राय परामर्श में रहें।

कन्या: आज विपरीत परिस्थितियों में अपनी श्रेष्ठ प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। सहयोगी आपके बदले हुए रूप से प्रसन्न रहेंगे। स्वयं पर भरोसा रखें तो संभव है कि कोई खुशखबरी प्राप्त हो।

तुला: आज अनिर्णय की स्थिति रहेगी। सहयोगियों से अधिक अपेक्षा न रखें। दिन बेहतर हो सकता है यदि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रख लें। वरिष्ठ लोगों की सलाह को अनदेखा न करें।

वृश्चिक: आज व्यावसायिक क्षेत्र में आप महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे। जटिल कार्य को सूझबूझ और लक्ष्य ओरियंटेड होने के कारण सरलता से कर लेंगे। संभव है आप दूसरों के लिए मिसाल बनें।

धनु: आज संभव है कि आप मनोरंजन व खेलकूद इत्यादि में समय व्यतीत करें। मित्रों के साथ एक यादगार दिन व्यतीत होगा। अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के पूरे अवसर मिलेंगे। नए मित्र बनेंगे। आपसी सहयोग में वृद्धि होने के संकेत हैं।

मकर: आज उत्साह व ऊर्जा से भरे रहेंगे अपने साथी मित्रों के साथ कार्य बांटेंगे और उनके कार्यों में भी सहायता करेंगे। अपनी प्रतिभा के कारण अधिकारियों की नजरों में छाए रहेंगे।

कुंभ: आज ज्ञान पाने की जिज्ञासा रहेगी। अपने साथी मित्रों के साथ कुछ नया सीखने का मन रहेगा। अनुभवी व्यक्ति के साथ समय व्यतीत करेंगे। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

मीन: आज के दिन अपने ईश्वरीय प्रेम को प्रदर्शित करेंगे। बेहतर कार्यप्रणाली और मेहनत के कारण सफलता मिलेगी। एक शांत और आनन्द से भरपूर दिन आपकी प्रतीक्षा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *